
गांधीनगर पुलिस की नाकामी! दो महीने बाद भी नहीं मिला स्कूटी चोरों का सुराग
सरगुजा | 13 जुलाई 2025
गांधीनगर पुलिस की कार्यशैली एक बार फिर सवालों के घेरे में है। 16 मई 2025 को बिशनपुर क्षेत्र से चोरी हुई स्कूटी का अब तक कोई सुराग नहीं लग पाया है। दो महीने बीत जाने के बाद भी न तो चोर पकड़ में आए और न ही स्कूटी का कोई पता चला।
जानकारी के अनुसार, अधिवक्ता राजन वर्मा के घर के सामने से शाम करीब 8 बजे मैरून रंग की स्कूटी (सीजी 15 dy 9890) चोरी हो गई थी। चोरी के तुरंत बाद गांधीनगर थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई।


पुलिस ने प्रारंभिक जांच के दौरान पीड़ित को आश्वासन दिया कि स्कूटी जल्द बरामद कर ली जाएगी, लेकिन अब तक सिर्फ वादे ही रह गए हैं, परिणाम शून्य।
यह इकलौता मामला नहीं है — गांधीनगर थाना क्षेत्र में वाहन चोरी की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। कभी अस्पताल के सामने से तो कभी वकील के घर के सामने से
क्या नहीं मिल पायेगी नई स्कूटी ❓
क्या चोर पुलिस के पकड़ से बाहर है ❓
???? “16 मई को हुई स्कूटी चोरी, अब तक पुलिस के हाथ खाली”
????️ “पत्रकार शैफ फिरदौसी बोले – चोर बेखौफ, पुलिस बेअसर!”
???? “लगातार चोरी से दहशत में शहरवासी, पुलिस पर उठे सवाल”
❗ “अब कार्रवाई नहीं तो चोरों के हौसले और होंगे बुलंद“













Author: Shaif firdousi
KTUJM से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की उपाधि प्राप्त !









