
सीतापुर विकासखंड की भूसु समिति में यूरिया के नमूनों की गुणवत्ता जांच, विक्रय पर अस्थायी रोक
कृषि और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम की कार्रवाईअम्बिकापुर 21 जून 2025/ आगामी खरीफ मौसम में किसानों को गुणवत्तायुक्त उर्वरक और बीज की समय पर उपलब्धता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से कृषि एवं राजस्व विभाग की संयुक्त टीम द्वारा विकासखंड सीतापुर अंतर्गत आदिम जाति सेवा सहकारी समिति मर्यादित, भूसु का निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान समिति में भंडारित यूरिया के बोरों पर बैच नंबर एवं लॉट नंबर अंकित नहीं पाए गए। इस पर उर्वरक की गुणवत्ता को लेकर शंका व्यक्त की गई और उक्त यूरिया का नमूना एकत्र कर जांच हेतु प्रयोगशाला भेजा गया है।


नमूना परीक्षण रिपोर्ट प्राप्त होने तक उक्त यूरिया के विक्रय पर प्रतिबंध लगाया गया है, ताकि किसानों को गुणवत्ताहीन उर्वरक की आपूर्ति न हो।
इस कार्रवाई में अनुविभागीय अधिकारी राजस्व श्री नीरज कौशिक, अनुविभागीय कृषि अधिकारी श्रीमती अनिता एक्का एवं उर्वरक निरीक्षक श्री संतोष कुमार बेक उपस्थित रहे।
जिले में किसानों को केवल मानक एवं जांचे-परखे कृषि आदानों की आपूर्ति सुनिश्चित की जाएगी और इस दिशा में नियमित निरीक्षण व निगरानी जिला प्रशासन द्वारा जारी रहेगी।
Author: Shaif firdousi
KTUJM से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की उपाधि प्राप्त !









