Surguja News Today

मोदी सरकार अल्पसंख्यकों के हित में कर रही है ठोस कार्य : नजमा अजीम खान

मोदी सरकार अल्पसंख्यकों के हित में कर रही है ठोस कार्य : नजमा अजीम खान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार के 11 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर देशभर में “संकल्प से सिद्धि” अभियान चलाया जा रहा है। इसी श्रृंखला में अल्पसंख्यक मोर्चा की प्रदेश प्रभारी अध्यक्ष श्रीमती नजमा अजीम खान ने सरगुजा जिले के बरगीडीह में आयोजित जनसभा को संबोधित किया।

उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने बिना भेदभाव के गरीब, पिछड़े और अल्पसंख्यक वर्गों को मुख्यधारा में जोड़ने का संकल्प लिया है, और अब यह संकल्प धरातल पर स्पष्ट दिखाई दे रहा है।

उन्होंने नई रोशनी योजना, उज्ज्वला योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना जैसी जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए कहा:

इन योजनाओं का उद्देश्य है — गरीब को उसका अधिकार दिलाना, और इसके लिए चयन प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी व उत्तरदायी बनाई गई है।”

जिला उपाध्यक्ष देवनारायण यादव– ने भी संकल्प से सिद्धि” कार्यक्रम के उद्देश्य और सरकार की उपलब्धियों की जानकारी साझा की*

लुण्ड्रा मंडल अध्यक्ष सतीश कुमार जायसवाल। ने भी “संकल्प से सिद्धि” कार्यक्रम के उद्देश्य और सरकार की उपलब्धियों की जानकारी साझा की।

कार्यक्रम में भारी संख्या में आमजन, कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे। आयोजन ने शासन और समाज के बीच सशक्त संवाद सेतु की भूमिका निभाई।

विकास, विश्वास और सबका साथ – सबका विकास – सबका प्रयास”
सभा के अंत में वक्ताओं ने कहा कि मोदी सरकार की 11 वर्षों की उपलब्धियाँ पारदर्शिता, भागीदारी और समावेशी विकास का प्रतीक हैं।
जनसभा का समापन इस संदेश के साथ हुआ:

“देश के विकास में अल्पसंख्यक समाज की सक्रिय भागीदारी आवश्यक है और केंद्र सरकार इसके लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है।”

बैठक सभा में नजमा अजीम खान – राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य एवं बिहार प्रभारी वसीम अंसारी – प्रदेश उपाध्यक्ष, अल्पसंख्यक मोर्चा सैय्यद हामिद (पम्मी) – प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवं कार्यक्रम प्रभारी
देवनारायण यादव – जिला उपाध्यक्ष, भारतीय जनता पार्टी सतीश कुमार जायसवाल – मंडल अध्यक्ष, लुण्ड्रा
वीर विक्रम सिंह बाबरा– जिला अध्यक्ष, अल्पसंख्यक मोर्चा वाहिद रहमानी – जिला महामंत्री, अल्पसंख्यक मोर्चा रुखसाना फिरदौसी – जिला मंत्री, अल्पसंख्यक मोर्चामंडल अध्यक्ष रहमत खान – अल्पसंख्यक मंडल उपाध्यक्ष,लुण्ड्रा अब्दुल्ला फिरदौसी, असलम फिरदौसी, अरशद फिरदौसी – सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

Shaif firdousi
Author: Shaif firdousi

KTUJM से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की उपाधि प्राप्त !

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज