Surguja News Today

उर्वरक दुकान में गड़बड़ी का भंडाफोड़: दुकानदार को नोटिस, नमूने जांच के लिए भेजे गए”

उर्वरक दुकान में मिली अनियमितता, दुकानदार को नोटिस जारी, जांच हेतु प्रयोगशाला भेजे गए नमूने

अम्बिकापुर 02 जून 2025 कलेक्टर श्री विलास भोसकर के निर्देश पर विकासखण्ड लुण्ड्रा के ग्राम उदारी में मेसर्स नवाज जनरल स्टोर संस्थान में कृषि एवं राजस्व विभाग की संयुक्त टीम के द्वारा सोमवार को औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण में उर्वरक दुकान में कई कमियां एवं अनियमितताएं पायीं गईं। इस दौरान विभिन्न उर्वरकों के नमूने लेकर परीक्षण हेतु प्रयोगशाला को प्रेषित किया गया।

अनियमितताओं हेतु संबंधित प्रोपराइटर श्री शाहिद हुसैन को कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए उनके संस्थान पर वर्तमान में विक्रय प्रतिबंध लगाने की कार्यवाही की गई। जांच में उप संचालक कृषि श्री पीतांबर सिंह दीवान, नायब तहसीलदार श्री मोइनुद्दीन खान,अनुविभागीय कृषि अधिकारी श्री अम्ब्रोस टोप्पो, सहायक संचालक कृषि श्री अभिषेक झा, वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी श्रीमती बिबियाना बेक एवं सी.आर. पैंकरा, कृषि विकास अधिकारी श्री जे. आलम शामिल रहे।

Shaif firdousi
Author: Shaif firdousi

KTUJM से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की उपाधि प्राप्त !

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज