
रुपेश गुप्ता करौ लीमें सुशासन तिहार व समाधान शिविर का आयोजन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप विधायक प्रबोध मिंज रहे उपस्थित
कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती एवं छत्तीसगढ़ महतारी के छायाचित्र पर दीप प्रज्वलित कर किया शिविर में आये सभी आवेदन /समस्याओं का निराकरण एवं शासकीय विभिन्न योजनाओं की विस्तार पूर्वक उपस्थित आम जनों को जानकारी दिया गया और प्राप्त आवेदन पत्रों को मौके पर निराकरण किया गया।
विधायक द्वारा ग्राम सकालो में तीस लाख रुपये की लागत से बने उप सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का लोकार्पण किया गया विधायक ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा की प्रदेश की साय सरकार लगातार प्रदेश का चहूमुखी विकाश कर रहीं मेरे द्वारा भी छेत्र भ्रमण के दौरान जनता के द्वारा बताये गये समस्याओं का जल्द निराकरण करने का प्रयास किया जा रहा है ताकि मेरा विधान सभा छेत्र की जनता को हर योजना का ज़्यादा से ज़्यादा लाभ मिल सके।
शिविर में सभी विभाग के अधिकारी कर्मचारियों के साथ भाजपा कार्यकर्ता और काफ़ी संख्या में ग्रामीण जन उपस्थित थे।










