छत्तीसगढ़ में खाद्य विभाग की टीम की कार्रवाई: रायपुर सहित कई जिलों के राईस मिलों पर मारा छापा, मिल परिसर को किया सील

मिल ने खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 के लिए कस्टम मिलिंग हेतु पंजीकरण कराया था, लेकिन इसके बाद भी अनुमति और अनुबंध का निष्पादन नहीं किया गया था।

Chhattisgarh Food Department Action: खाद्य विभाग की टीम ने आज रायपुर, धमतरी, महासमुंद और राजनांदगांव जिलों के विभिन्न राईस मिलों का औचक निरीक्षण किया। रायपुर के बीजेपी सांसद बृजमोहन अग्रवाल के भतीजे के सेजबहार स्थित गौरी राइस मिल पर छापामारी की गई।

साथ ही गरियाबंद BJP नगर पालिका अध्यक्ष गफ्फू मेमन के मिल को सील कर दिया गया है। राइस मिलर एसोसिएसन के महामंत्री प्रमोद जैन और विजय तायल के मिल पर भी छापा मार कर सील किया गया है। आर.टी. राईस मिल (प्रो. प्रमोद जैन) के परिसर पर विधिक कार्रवाई की गई।

मिल ने खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 के लिए कस्टम मिलिंग हेतु पंजीकरण कराया था, लेकिन इसके बाद भी अनुमति और अनुबंध का निष्पादन नहीं किया गया था। इसके अलावा, शासकीय धान का उठाव भी नहीं किया जा रहा था।


मिल परिसर को किया गया सील
मिल परिसर में 390 क्विंटल उसना चावल और 1200 क्विंटल धान फ्री सेल के लिए पाया गया, जो प्रथम दृष्टया छत्तीसगढ़ कस्टम मिलिंग चावल उपार्जन आदेश, 2016 का उल्लंघन था। इसके परिणामस्वरूप मिल परिसर को सील कर चावल और धान को जब्त कर लिया गया।

इस निरीक्षण दल में तहसीलदार श्री बाबूलाल कुर्रे, नायब तहसीलदार श्री राजेन्द्र चन्द्राकर और सहायक खाद्य अधिकारी श्रीमती बिन्दु प्रधान शामिल थे।

टीम की जांच जारी
इसके अलावा, महासमुंद जिले में श्रीवास्तव राईस मिल, नारायण राईस मिल, माँ लक्ष्मी राईस मिल, धमतरी जिले में आकांक्षा राईस मिल और राजनांदगांव जिले में अतुल राईस मिल में भी जांच टीम ने दबिश दी और नियमानुसार जांच की जा रही है।

Picture of Shaif firdousi

Shaif firdousi

KTUJM से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की उपाधि प्राप्त !

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज