Skip to main content

Surguja News Today

एक पहुंच विहीन इलाका जिसका नाम है चितालाता – BEO ने न्यौता भोज के साथ छात्र छात्राओं के साथ किया भोजन

सरगुजा का एक पहुंचविहीन दुर्गम वन ग्राम चितालाता, जहां मोटरसाइकिल चला सरगुजा कलेक्टर  जर्जर प्राथमिक विद्यालय की दुर्दशा देख हुए थे दुःखी।
उसी उजड़ चूके छत विहीन विद्यालय का कायाकल्प करा विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी लुण्ड्रा ने न्योता भोज का कराया आयोजन।


लुण्ड्रा जनपद अंतर्गत  पहुंच विहीन घने जंगलों से घिरा एक वनग्राम जहां वाहन तो दूर पैदल चलकर ग्राम पहुंचना किसी आश्चर्य से कम नहीं प्रतीत होता ऊंचे पहाड़ पथरीली खाईयां बेतरतीब और अस्त व्यस्त पहाड़ी पगडंडी और आसमान छूती खोह पर से गुजरते हुए लगभग दो माह पूर्व सरगुजा जिले के युवा कलेक्टर विलास भोसकर मोटर साइकिल पर सवार होकर चितालाता ग्राम का औचक दौरा किया था। विद्यालय भवन की माली हालत इतनी खराब थी कि जहा बच्चो को शैक्षणिक कार्य के समय बगैर छत के भवन में बैठकर पढ़ाई लिखाई के कार्य संपादित किए जाते थे इस ग्राम में अधिकांश पहाड़ी कोरवा और अन्य जनजातियां निवास करती है उनके बच्चों के लिए प्राथमिक विद्यालय का ग्राम पंचायत द्वारा निर्माण कराया गया था, मगर इस विद्यालय का सौभाग्य यह है कि जर्जर भवन और दुर्गम पहाड़ी रास्तों पर पैदल चलकर विद्यालय में पदस्थ दोनो शिक्षक अपनी जिम्मेदारियों का बखूबी निर्वहन कर रहे हैं।  कलेक्टर के दौरा कार्यक्रम के दरमियान विद्यालय के उजड़ चूके छप्पर का अवलोकन करा ग्रामीणों के साथ शिक्षको से भी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराए जाने का आग्रह किया था। कलेक्टर विलास भोसकर ने मौके पर ही उपस्थित जिला शिक्षा अधिकारी, अनुविभागीय अधिकारी सहित सभी विभागीय अधिकारियो को  शीघ्र विद्यालय को छत मुहैया कराने और सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराए जाने का निर्देश दिया था।
कलेक्टर के निर्देशों के परिपालन में ग्राम को पक्की सड़कें मुहैया कराने प्रधान मंत्री जन मन कार्यक्रम के अन्तर्गत पक्की सड़क स्वीकृत की गई तथा सड़क निर्माण कार्य शुरू हो गया है। इसी प्रकार छत विहीन विद्यालय को भी सीट युक्त छत निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। विद्यालय में कक्षा एक से पांच तक की पढ़ाई भी सुचारू रूप से संचलित की जा रही है। मध्यान्ह भोजन स्कूली बच्चों को ड्रेस और पाठ्यपुस्तक भी उपलब्ध कराईं गई है।

प्राथमिक विद्यालय चितालाता की व्यवस्थित कार्यप्रणाली की लगातार मॉनिटरिंग करते हुए खण्ड शिक्षा आधिकारी श्री देव कुमार गुप्ता द्वारा शनिवार को न्योता भोज का आयोजन कराया गया |  जिसमें उन्होने बताया की बच्चों को नियमित रूप से सभी विद्यालयों में मध्यान्ह भोजन खिलाया जाता है किन्तु अब बच्चों में अतिरिक्त पोषण हेतु पौष्टिक और स्वादिष्ट खाना देने के साथ भोजन में उनकी रूचि बढ़ाने के लिए न्योता भोजन शुरू किया गया है। आगामी ठंड के मौसम को देखते हुए  विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी द्वारा अपनी ओर से बच्चो को प्रतिदिन स्कूल आने हेतु उनका मनोबल बढ़ाने के लिए ड्रेस, गर्म स्वेटर, टोपी,  जूते, मोंजे, टाई और कॉपी, पेन  भेंट की गई और शिक्षको से बेहतर सामंजस्य स्थापित करते हुए शैक्षणीक कार्य को बेहतर बनाने का निर्देश दिए। गौरतलब की है कि कलेक्टर सरगुजा के निर्देश पर अनुविभागीय अधिकारी श्री नीरज कौशिक द्वारा प्राथमिक शाला चितालाता के जीर्णोधार के लिए सतत प्रयास किया जा रहा था | कम समय में विद्यालय का काया कल्प हो जाना प्रसंशनीय है |
न्योता भोज कार्यक्रम में ग्राम के सरपंच, उमेश कुमार, खण्ड स्रोत समन्वयक अजय सिंह, सहायक खण्ड शिक्षा आधिकारी रघुनाथ प्रसाद चौहान, जनशिक्षक शिवचरण नागेश, मुकेश गुप्त, राघव प्रताप सिंह, सुनील कुजूर, भरत तिग्गा, भृगुनाथधर दुबे जयप्रकाश गुप्ता, अविनाश  लकड़ा, राज तिलक, वीरेन्द्र कुमार पैकरा, दुर्गा प्रसाद विश्वकर्मा, संतोष कुमार जांगडे, स्थनीय ग्रामीण सहित  स्कूली बच्चों के परिजन शामिल रहे।

Shaif firdousi
Author: Shaif firdousi

KTUJM से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की उपाधि प्राप्त !

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज