Simi Garewal ने अपने पूर्व प्रेमी Ratan Tata को दी ऐसे विदाई, तुम्हारा चले जाना, सहन करना बहुत कठिन है… अलविदा मेरे दोस्त

ट्वीट कर लिखा ????

They say you have gone ..
It’s too hard to bear your loss..too hard.. Farewell my friend
स्वर्गीय Ratan Tata की मौत की खबर से सभी तरफ शोक की लहर है। उन्होंने अपने काम, बदलाव की नई सोच और अच्छे व्यक्तित्व से करोड़ो लोगों के दिल में जगह बनाई। उनकी मृत्यु की खबर के बाद से ही सभी शोक मना रहे है और एक्स account पर उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे है। इसी बीच उनकी पुरानी दोस्त और एक्स गर्लफ्रेंड सिमी गरेवाल को उनकी मौत का गहरा सदमा लगा है। वह उनके निधन से टूट गई हैं। अभिनेत्री ने इमोशनल पोस्ट शेयर करते हुए अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि दी।
रिश्ते का किया खुलासा
सिमी गरेवाल दिग्गज अभिनेत्री है। उन्होंने 2011 में दिए एक इंटरव्यू में रतन टाटा और अपने रिश्ते को लेकर खुल कर बात की थी। उन्होंने बताया था ‘उनका और रतन का रिश्ता बहुत पुराना है।’ उन्होंने रतन को ‘परफेक्ट जेंटलमैन’ कहा और कहा, ‘वह परफेक्ट हैं, उनमें सेंस ऑफ ह्यूमर है, वह विनम्र हैं और परफेक्ट जेंटलमैन हैं। पैसा कभी भी उनकी प्रेरणा शक्ति नहीं रहा।
सालों रही दोस्ती
सिमी गरेवाल और रतन टाटा के बीच काफी अच्छा रिश्ता था लेकिन दोनों का रिश्ता शादी में नहीं बदल पाया। दोनों ने शादी करने का सोचा था पर किस्मत को कुछ ओर ही मंजूर था। बाद में, सिमी ने दिल्ली में जन्मे चुन्नामल वंश के कुलीन रवि मोहन से शादी कर ली। 1979 में वे अलग हो गए थे। लेकिन इसके बाद भी रतन टाटा के साथ उनकी दोस्ती सालों तक रही।
Author: Shaif firdousi
KTUJM से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की उपाधि प्राप्त !









