Surguja News Today

संदीप लकड़ा हत्या के मामले में भाजपा के सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ जानकारी लेने थाने पहुंचे विधायक टोप्पो

संदीप लकड़ा हत्या के मामले में भाजपा के सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ जानकारी लेने थाने पहुंचे विधायक टोप्पो
विशेष संवाददाता रुपेश गुप्ता – सीतापुर विधानसभा क्षेत्र में संदीप लकड़ा हत्या के मामले को लेकर लोगों में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है,
शव मिलने के बाद भी सात दिवस गुजर गया परंतु सर्व आदिवासी समाज और मृतक के परिजन ने उसका शव नहीं लिया है,
अभी भी शव अंबिकापुर के जिला चिकित्सालय के शवगृह में रखा गया है,,

इस मामले को लेकर सर्व आदिवासी समाज के लोगो ने विश्राम गृह के सामने धरने पर बैठे कर अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू किया गया है,,
वही सीतापुर विधायक रामकुमार टोप्पो को भी मृतक के परिजन को न्याय दिलाने में पीछे नहीं है,,
वह लगातार इस केस के बारे में जानकारी ले रहे हैं और इस केस पर खुद काम कर रहे हैं,,
विधायक द्वारा  अपने सीतापुर विधानसभा क्षेत्र के समस्त भाजपा नेता, कार्यकर्ता, पदाधिकारी और सदस्यों के सैकड़ों लोगो के साथ  सांस्कृतिक भवन में सभा करने के उपरांत इस हत्या के मामले में जानकारी लेने पहुंचे,
थाना में एडिशनल एसपी के साथ भाजपा के पदाधिकारी और विधायक ने चर्चा करते हुए,इस जघन्य हत्या के संबंध में अनेक जानकारी मांगी ,
विधायक  ने कहा कि एक हफ्ता गुजर जाने के बाद भी इस केस का मुख्य आरोपी अभिषेक पांडे पुलिस की गिरफ्त में नहीं आया है,  क्षेत्र इस मामले को लेकर काफी तनाव की स्थिति से गुजर रहा है,
इस केस के मुख्य आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए आपके द्वारा क्या किया जा रहा है इसकी जानकारी दीजिए,
इस केस की जांच में पूरी पारदर्शिता होनी चाहिए पुलिस टीम जो भी इस केस के मामले में कार्यवाही कर रही है जो भी जानकारी देने लायक चीज हैं उसके बारे में पत्रकारों के माध्यम से जनता को अपडेट करते रहे,
उन्होंने कहा कि इस मामले में जो पुलिस वाले दोषी पाए गए हैं उनके ऊपर जांच उपरांत कठोर कार्यवाही किये जाने की मांग के साथ ही अगर अन्य लोग भी इस अपराध में सहायता किए हैं या संलिप्त है उनके ऊपर भी जांच कर करवाई करावे,,
मृतक का शव पड़ा हुआ है परंतु आप लोगों ने इसके शव को परिजन तक पहुंचाने के लिए क्या पहल किया है,
यह एक गंभीर और दुख देने वाला घटना है,इस अपराध में शामिल हर एक व्यक्ति को सजा मिलना चाहिए।
सरगुजा के एडिशनल एसपी ने कहा कि उनके द्वारा इस मामले की जांच पूरी पारदर्शिता से की जा रही है
और इस मामले के मुख्य आरोपी को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाएगा,,
और अन्य जो भी लोग इस मामले में संलिप्त होंगे उन पर भी कठोर कार्यवाही की जायेगी।

Shaif firdousi
Author: Shaif firdousi

KTUJM से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की उपाधि प्राप्त !

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज