Surguja News Today

बैंक की सुस्त एवं बेपरवाह  कार्य प्रणाली से उपभोक्ता परेशान एवं हलाकान

लुण्ड्रा सेन्ट्रल बैंक की लचर व्यवस्था से ग्रामीण  हलाकान ,प्रबंधक आए दिन रहते हैं नदारद

लुण्ड्रा -जनपद मुख्यालय के सेंट्रल बैंक शाखा प्रबंधक की लापरवाही वह मनमानीपूर्ण रवैया के वजह से जहां बैंकिंग कार्य प्रभावित हो रहे हैं वहीं लचर व्यवस्था से ग्रामीणों को अनावश्यक परेशानियों का बेवजह सामना करना पड़ रहा है  शाखा प्रबंधक के आए दिन मीटिंग आदि के बहाने शाखा से नदारद  रहने से क्षेत्र के ग्रामीणों को छोटे-मोटे कार्यों के लिए अनेकों बार बैंक के चक्कर काटना पड़ रहा है वही शासकीय कर भी प्रभावित हो रहे हैं शाखा प्रबंधक के कार्य प्रणाली को लेकर उपभोक्ताओं में शाखा प्रबंधक के खिलाफ काफी रोष व्याप्त है

   बैंक की सुस्त एवं बेपरवाह  कार्य प्रणाली से उपभोक्ता परेशान एवं हलाकान है
   ज्ञात हो कि लुण्ड्रा क्षेत्र सेंट्रल बैंक के क्षेत्रांतर्गत लगभग 25 से 33 ग्राम पंचायतों के 10 से 15 किमी . दुर के ग्रामीण उपभोक्ताओं का लेनदेन इस शाखा से होता है  दूर दराज से अपने कई कार्यो को छोड़  बैंक के कार्य से ग्रामीण जन पहुंचते हैं किंतु यहां आने के बाद शाखा प्रबंधक के न रहने से कई कार्य नहीं हो पाते हैं  जिससे उन्हें निराश होकर पुनः वापस होना पड़ता है जिससे उनका समय के साथ धन का भी दुरुपयोग होता है कई ग्रामीण उपभोक्ताओं ने बताया कि प्रबंधक द्वारा कुछ जानकारी मांगे जाने पर भी जानकारी देने के बजाए उन पर झल्लाते हुए दुर्व्यवहार भी  किया जाता है   बैंक की सुस्त एवं बेपरवाह  कार्य प्रणाली से  त्रस्त  उपभोक्ताओं ने वर्तमान शाखा प्रबंधक के खिलाफ उचित कार्यवाही करने  की मांग जिला प्रशासन से करते हुए बैंकिंग व्यवस्था को सृदृण करने की मांग की है
इस संबंध में शाखा प्रबंधक से संपर्क करने कोशिश की गई किंतु होने 5, 6 से 5 बार घंटी जाने के बाद फोन स्विच ऑफ कर दिया जिससे उनका पक्ष नहीं लिया जा सका

Shaif firdousi
Author: Shaif firdousi

KTUJM से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की उपाधि प्राप्त !

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज