
सरगुजा पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थ गांजा के विरुद्ध लगातार सख्त कार्यवाही जारी।
वन विभाग की टीम के पेट्रोलिंग दौरान मोटरसायकल वाहन चालक द्वारा अवैध मादक पदार्थ गांजा सहित वाहन छोड़कर हुआ था मौक़े से फरार।
पुलिस टीम द्वारा मौक़े से घटना में प्रयुक्त मोटरसायकल एवं 11 किलो 800 ग्राम गांजा किया गया जप्त।
मामले के आरोपी कि पता तलाश जारी हैं, जल्द ही आरोपी कर लिया जायगा गिरफ्तार।
सरगुजा पुलिस द्वारा आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त आरोपियों पर लगातार सख्त कार्यवाही की जा रही हैं, इसी क्रम में मामले का संछिप्त विवरण इस प्रकार हैं कि दिनांक 14/08/24 को देर रात्रि वन विभाग के बीट गार्ड से जरिये मोबाइल सूचना मिला कि सूचक एवं उसके अन्य साथी हाथी निगरानी व सुरक्षा हेतु कण्डराजा मुख्य मार्ग पर पेट्रोलिंग कर रहे थे, तभी पेंट घाट की ओर से आती हुई मोटर सायकल TVS रेडान क्रमांक CG/ 15/ EA/ 0976 का चालक दूर से वन विभाग की टीम कों देख कर मोटर सायकल कों मौक़े पर छोड़कर भाग गया हैं, पास जाकर देखने पर मोटर सायकल गिरा पड़ा मिला हैं एवं मोटरसायकल वाहन में 02 झोला में प्लास्टिक बंडल में आपत्तिजनक वस्तु होने की सूचना प्राप्त हुई थी।

सूचना पर तत्काल पुलिस टीम मौक़े पर रवाना होकर देखा गया एवं उक्त मोटरसायकल में रखे झोला की गवाहों की उपस्थिति में तलाशी लेने पर कुल 11 किलो 800 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा बरामद किया गया हैं, घटना में प्रयुक्त मोटरसायकल TVS रेडान क्रमांक CG/ 15/ EA/ 0976 मौक़े से जप्त किया गया हैं, एवं मामले में शामिल आरोपी मौक़े से फरार हो गया हैं, मामले में आरोपी के विरुद्ध 73/24 धारा 20 बी एन. डी. पी. एस. एक्ट का अपराध पंजीबद्ध किया गया हैं, पुलिस टीम द्वारा मामले के फरार आरोपी का पता तलाश किया जा रहा हैं, शीघ्र ही आरोपी की गिरफ़्तारी कर ली जायगी ।
सम्पूर्ण मामले में वन विभाग के अधिकारी/कर्मचारी सहित थाना प्रभारी कमलेश्वरपुर उप निरीक्षक अशोक शर्मा, सहायक उप निरीक्षक सहदेव राम वर्मन, देवदत्त सिंह, परवेज फ़िरदौशी, रेवती रमन शामिल रहे।

Subscribe kar लिजिए
Author: Shaif firdousi
KTUJM से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की उपाधि प्राप्त !









