
प्रभारी मंत्री सरगुजा श्री ओपी चौधरी के अनुमोदन पर कलेक्टर सरगुजा ने जिला सरगुजा के महाविद्यालयों एवं हायर सेकेण्डरी एवं हाई स्कूलों के शाला प्रबंधन एवं विकास समिति के अध्यक्षों का नाम जारी किया। शासकीय नवीन महाविद्यालय कमलेशवरपुर के शाला प्रबंधन एवं विकास समिति के अध्यक्ष रजनीश पाण्डेय को बनाया गया रजनीश पाण्डेय वर्तमान में भाजपा मैनपाट के मंडल अध्यक्ष का पद संभाल रहे ऐसे में नई जिम्मेदारी मिलने के बाद उन्होंने कहा कि ये सब जनता जनार्दन का देन है मैंने हमेशा लोगों का आशीर्वाद लिया जिसका परिणाम आज़ आप देख रहे हैं बहरहाल नई जिम्मेदारी मिलने के उपरांत उनके चाहने वाले समर्थकों में हर्षोल्लास का माहौल बना हुआ है गांव के जन, परिवारजन एवं मित्र दे रहे बधाई।।
Author: Ramjaan Khan












