Surguja News Today

LUNDRA के संकुल केंद्र लुण्ड्रा खास में मनाया गया पालक शिक्षक मेगा बैठक,वार्षिक योजनाओं पर भी हुई चर्चा

विकास खण्ड लुण्ड्रा के संकुल केंद्र लुण्ड्रा खास में मनाया गया पालक शिक्षक मेगा बैठक,वार्षिक योजनाओं पर भी हुई चर्चा
संकुल स्तरीय पालक शिक्षक बैठक का आयोजन शा बा उ मा विद्यालय लुण्ड्रा में किया गया,इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्री जे आर प्रधान,महिला बाल विकास जिला परियोजना अधिकारी व वरिष्ठ अथिति श्री ख्वाजा फखरुद्दीन अंसारी ,शिक्षा विद श्री मुनेश्वर सिंह साथ ही जनप्रतिनिधियों में ग्राम पंचायत लुण्ड्रा सरपंच श्रीमती हुलसी बाई, ग्राम पंचायत करेसर के उपसरपंच श्री कमलेश यादव की गरिमामयी उपस्थिति रहा।

दीपप्रज्वलन से कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया व तिलक व फूलों से सभी का स्वागत किया गया,स्वागत उद्बोधन संकुल प्राचार्य श्री राकेश वर्मा के द्वारा दिया गया , सभी 12 बिंदूओं के साथ शिक्षा नीति 2020,उल्लास कार्यक्रम, व अन्य मुद्दों पर विस्तृत रूप से चर्चाएं चली,अभिभावकों ने भी अपने अपने मन की अनेक प्रश्न रखे शिक्षक शिक्षिकाओं द्वारा उत्तर व अपने अनुभव साझा किए, अतिथियों अभिभावकों व शिक्षकों के बीच बहुत ही सुंदर ढंग से चर्चाएं चली।शिक्षा विद मुनेश्वर सिंह ने अपने कार्य काल के अनुभव को साझा किया व बताया कि आज के परिवेश में हम बच्चों को कैसे सही राह दिखाए वरिष्ठ अतिथि डा ख्वाजा फखरुद्दीन अंसारी ने बच्चों के स्वाथ्य, खानपान,व दिनचर्या पर प्रकाश डाला,स्वथ्य तन स्वथ्य मन की संकल्पना को विस्तृत रूप से समझाया,व ग्राम पंचायत लुण्ड्रा के सरपंच व ग्राम पंचायत करेसर के उपसरपंच द्वारा शासन की योजनाएव ग्राम के स्कूलों को और बेहतर करने के प्रयास पर जोर दिया,मुख्य अतिथि महिला बाल विकास के जिला परियोजना अधिकारी श्री जे आर प्रधान ने शासन की मंशा, 12 बिन्दुयो पर विस्तार से,व बच्चे के सर्वांगीण विकास के लिए माँ के गर्भ में पल रहे शिशु से लेकर बड़े होने तक के सफर में पालक की भूमिका को बताया व साथ ही संकुल विकास के लिए वार्षिक योजनाओं पर भी राय दी!

कार्यक्रम में आकर्षण के केंद्र टी एल एम व जादुई पिटारा रहा,बेस्ट– पालक को पुरस्कृत किया गया ,ज्यादा से ज्यादा लोगो ने जादुई पिटारा,दीक्षा एप व पढ़ाई को और बेहतर बनाने के लिए अन्य एप भी डाउनलोड किये , माँ के नाम से पौधा रोपण किया गया।लुण्ड्रा खास के कई स्कूल में हो रहे अच्छे कार्य व गतिविधियों को सभी ने सराहा। कार्यक्रम के सफल संचालन के लिए संकुल प्राचार्य श्री राकेश वर्मा,स्कूल समन्वयक श्री सोनू नाग,सशिमा मिंज,ममता किन्डो,रोहित प्रधान,धर्मेश साहू,सभी प्रधान पाठक व शिक्षक शिक्षिकाओं का योगदान रहा।

Shaif firdousi
Author: Shaif firdousi

KTUJM से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की उपाधि प्राप्त !

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज