Surguja News Today

तारा के पुटा घाट में जनता बस और हाइवा में जोरदार दुर्घटना मचा हाहाकार

उदयपुर – तारा के पुटा घाट में जनता बस और हाइवा में जोरदार दुर्घटना मचा हाहाकार

सूरजपुर कोरबा जिले सूरजपुर बार्डर पर ग्राम तारा के पुटा घाट पर सुबह 7:50 बजे बस और हाइवा में जोरदार दुर्घटना होने से अंबिकापुर बिलासपुर मार्ग में बस और हाईवे दोनों पलट गया जहां यात्रियों में चीख पुकार से हाहाकार मच गया है।

एक लड़की अभी भी फसी हुई है रेस्क्यू जारी है

घटना सुबह 7:50 का है जनता बस क्रमांक सीजी 29बी 0106 सूरजपुर से रवाना होकर अंबिकापुर बिलासपुर मार्ग होते हुए बिलासपुर जा रही थी इस दौरान कोरबा की ओर जा रहे हाइवा क्रमांक सीजी 04 एमएच 7845 ने बस को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी जिससे बस अनियंत्रित होकर पलट गया हाइवा चालक के द्वारा एक और ट्रेलर को ठोकर मार अनियंत्रित होकर बस के साथ सड़क से नीचे पलट गया जिससे बस में बैठे यात्रियों को काफी नुकसान हुआ है लगभग 30 यात्री घायल हो गए हैं मौके पर पहुंची तारा पुलिस के द्वारा घायलों को उपचार हेतु सरकारी अस्पताल पहुंचाया जा रहा है अभी तक किसी की मरने की खबर नहीं आई है गंभीर रूप से घायल यात्रियों का किसी का पैर टूटा है तो किसी का हाथ तो किसी का सिर में चोट है किसी के सीने में बताया जा रहा है कि मौके पर हाहाकार मचा हुआ है गंभीर रूप से घायलों को मदद के लिए मौके पर पुलिस उपचार हेतु हर संभव प्रयास कर रही है।

Shaif firdousi
Author: Shaif firdousi

KTUJM से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की उपाधि प्राप्त !

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज