
विकास खण्ड लुण्ड्रा के संकुल केंद्र लालमाटी में मनाया गया पालक शिक्षक मेगा बैठक,वार्षिक योजनाओं पर भी हुई चर्चा
संकुल स्तरीय पालक शिक्षक बैठक का आयोजन शा पूर्व माध्यमिक शाला लालमाटी में किया गया,इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्रीमती आयुषी अग्रवाल (सहायक भू अभिलेखा अधिकारी) व वरिष्ठ अतिथि श्रीमती आनंद किसपोट्टा (सेवानिवृत शिक्षक) साथ ही जनप्रतिनिधियों में ग्राम पंचायत लालमाटी के सरपंच श्रीमान सुनिम एक्का , ग्राम पंचायत के सचिव सहरू राम की गरिमामयी उपस्थिति में हुआ ।
दीपप्रज्वलन से कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया व तिलक व फूलों से सभी का स्वागत किया गया,स्वागत उद्बोधन संकुल श्रीमती अनीता सिंह के द्वारा दिया गया , सभी 12 बिंदूओं के साथ शिक्षा नीति 2020,उल्लास कार्यक्रम, व अन्य मुद्दों पर विस्तृत रूप से चर्चाएं चली,अभिभावकों ने भी अपने अपने मन की अनेक प्रश्न रखे शिक्षक शिक्षिकाओं द्वारा उत्तर व अपने अनुभव साझा किए, अतिथियों अभिभावकों व शिक्षकों के बीच बहुत ही सुंदर ढंग से चर्चाएं चली। सेवानिवृत शिक्षका श्रीमती आनंद किसपोट्टा ने अपने कार्य काल के अनुभव को साझा किया व बताया कि आज के परिवेश में हम बच्चों को कैसे सही राह दिखाए अतिथि मितानिन दीदी ने बच्चों के स्वाथ्य, खानपान,व दिनचर्या पर प्रकाश डाला,स्वथ्य तन स्वथ्य मन की संकल्पना को विस्तृत रूप से समझाया,व ग्राम पंचायत लालमाटी के सरपंच के द्वारा शासन की योजना एव ग्राम के स्कूलों को और बेहतर करने के प्रयास पर जोर दिया, मुख्य अतिथि सहायक भू अभिलेख अधिकारी श्रीमती आयुषी अग्रवाल ने शासन की मंशा, 12 बिन्दुयो पर विस्तार चर्चा किया और कहा कि छात्रों के सम्पूर्ण विकास के लिए शाला प्रबंधन समिति के सदस्यों कि सहभागिता एवं पालकों कि जागरूकता आवश्यक है। पालकों और अभिभावकों के जागरूकता के लिए ही ये मेगा पालक शिक्षक बैठक का आयोजन किया गया है।व साथ ही संकुल विकास के लिए वार्षिक योजनाओं पर भी राय दी।कार्यक्रम में आकर्षण के केंद्र टी एल एम रहा,बेस्ट पालक को पुरस्कृत किया गया ,ज्यादा से ज्यादा लोगो ने जादुई पिटारा,दीक्षा एप व पढ़ाई को और बेहतर बनाने के लिए अन्य एप भी डाउनलोड किये , माँ के नाम से पौधा रोपण किया गया। लालमाटी के कई स्कूल में हो रहे अच्छे कार्य व गतिविधियों को सभी ने सराहा। कार्यक्रम के सफल संचालन के लिए संकुल प्राचार्य प्रतिनिधि मिथलेश सिंह , संकुल समन्वयक श्री मोहम्मद आरिफ ,प्रधान पाठक श्रीमती उषा सोनी ,अमीत चटर्जी ,पूजा यादव,साहिला बनो,सभी प्रधान पाठक व शिक्षक शिक्षिकाओं का योगदान रहा।

Author: Shaif firdousi
KTUJM से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की उपाधि प्राप्त !









