BREAKING-जल जीवन मिशन के कार्यों में लापरवाही सरगुजा सहित 6 जिलों के ईई सस्पेंड 4 को नोटिस जारी

ब्रेकिंग न्यूज :जल जीवन मिशन के कार्यों को लेकर छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा एक्शन, लापरवाही बरतने , त्रुटिपूर्ण रिपोर्टिंग करने वाले 6 जिलों के ईई सस्पेंड ,4 जिलों के ईई को नोटिस जारी ,मचा हड़कम्प ,देखें आदेश

रायपुर – जल जीवन मिशन के कार्यों को लेकर छत्तीसगढ़ शासन अब एक्शन मोड़ में आ गई है। अवर सचिव लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग टी आर भतपहरी ने 6 जिलों के कार्यपालन अभियंता (ईई)को निलंबित कर दिया है। इन पर जल जीवन मिशन के कार्यों में लापरवाही बरतना एवं त्रुटिपूर्ण रिपोर्टिंग का गम्भीर आरोप है।सरगुजा जिले के अम्बिकापुर के ईई इस.पी.मंडावी,बिलासपुर के ईई यू के राठिया,बेमेतरा के ईई आर.के.धनंजय ,सुकमा के ईई जे.एल.मेहता,बैकुंठपुर के ईई चंद्रबदन सिंह एवं बस्तर जिले के जगदलपुर ईई जगदीश कुमार शामिल हैं। उक्त कार्रवाई से हड़कम्प मचा है। अन्य जिलों के ईई भी कार्रवाई की रडार में हैं।

4 जिलों के ईई को नोटिस जारी

अवर सचिव लोक स्वास्थ्य यंत्रिकीय छत्तीसगढ़ शासन ने इसी तरह की लापरवाही पर 4 जिलों के ईई को कारण बताओ नोटिस जारी कर 15 दिवस के भीतर जवाब मांगा है। इनमें सारंगढ़ -बिलाईगढ़ जिले के ईई कमल कंवर,बालोद जिले के ईई सुक्रांत साहू,मनेन्द्रगढ़-भरतपुर-चिरमिरी जिले के ईई एस. एस. पैकरा एवं दुर्ग जिले के ईई उत्कर्ष पांडे शामिल हैं।

Picture of Shaif firdousi

Shaif firdousi

KTUJM से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की उपाधि प्राप्त !

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज