Surguja News Today

Batouli शिवपुर – अवैध कब्जे पर प्रशासन का चला बुलडोजर 3 मकान को किया गया ध्वस्त

Batouli शिवपुर – शासकीय भूमि पर अतिक्रमण के विरुद्ध प्रशासन ने एक अभियान के तहत कार्रवाई तेज कर दी है। एसडीएम रवि राही के नेतृत्व में प्रशासन एवं पुलिस अमला ने मिलकर एकलव्य विद्यालय बतौली में किया गया अवैध कब्जा हटा दिया। एकलव्य विद्यालय की इस जमीन पर अतिक्रमणकारियों ने विगत 6 वर्षों से कब्जा जमा रखा था। जहां उन्होंने घर भी बना लिया था। जिसकी वजह से एकलव्य विद्यालय के निर्माण में बाधा उत्पन्न होने लगी था। जिसे दूर करते हुए अतिक्रमण के बाद वहाँ घर बना चुके हेमनाथ जयनाथ एवं बिगन का घर जेसीबी मशीन के माध्यम से ढहा दिया गया।

अतिक्रमण के विरुद्ध प्रशासन की कार्यवाही
अतिक्रमण के विरुद्ध प्रशासन द्वारा की गई इस कार्रवाई से एकलव्य विद्यालय की एक एकड़ जमीन कब्जामुक्त हो गई। जिसके बाद वहाँ एकलव्य विद्यालय का निर्माण कराना अब आसान हो जायेगा। अतिक्रमण के विरुद्ध की गई इस कार्रवाई से प्रभावित तीनों परिवार को पुनर्वास व्यवस्था के तहत प्रशासन ने हॉस्टल में रहने खाने की व्यवस्था कर दी है। ताकि बारिश के मौसम में उन्हें रहने खाने की परेशानी का सामना करना न पड़े। शासकीय भूमि पर अतिक्रमण के विरुद्ध प्रशासन द्वारा चलाये जा रहे अभियान अतिक्रमणकारियों में हड़कंप मच गया है।


इस कार्रवाई में एसडीओपी राजेंद्र मंडावी, तहसीलदार बतौली तारा सिदार समेत आरआई, पटवारी, कोटवार एवं पुलिस बल मौके पर मौजूद थे।

Shaif firdousi
Author: Shaif firdousi

KTUJM से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की उपाधि प्राप्त !

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज