LUNDRA – शाला प्रवेश उत्सव सायकल वितरण कार्यक्रम में शामिल हुए विधायक प्रबोध मिंज।

शाला प्रवेश उत्सव सायकल वितरण कार्यक्रम में शामिल हुए विधायक प्रबोध मिंज।

LUNDRA–विधानसभा क्षेत्र के सखोली, रघुनाथपुर प्रभात विद्यालय, एवं लमगाँव हाईस्कूल में प्रवेश उत्सव कार्यक्रम में नवप्रवेशी छात्र छात्राओं को मुह मीठा करा कर शाला प्रवेश कराया गया।

मंच को सम्बोधित करते विधायक प्रबोध मिंज– ने कहा आज विद्यालय के नवप्रवेशी बच्चे ही देश के आने वाले भविष्य है इन्ही बच्चों में कोई कलेक्टर बनेगा,तो कोई डॉक्टर बन कर लोगो का ईलाज करेगा हर पढ़ने वाले बच्चों का कोई न कोई सपना होता हैं जिसे लेकर वह पढाई करने शाला आता है। शिक्षको को भी इन बच्चों के भविष्य को सवारने के अथक प्रयास करने की आवश्यकता है तभी जा कर यह सम्भव हो पायेगा।

एक पौधा अपने माँ के नाम अभियान के तहत स्कूल प्रांगण में पौधा रोपण कर उपस्थित बच्चों को अपने गांव में हरियाली बनाये रखने के लिए सभी को अपने घरों में अपने माँ के नाम एक एक पौधा लगाने की अपील की गई।

हाईस्कूल लमगांव में 39 छात्राओ को सरस्वती सायकल योजना के तहत विधायक प्रबोध मिंज द्वारा साईकिल की चाभी देकर उन्हें रोज शाला आने को कहा इस दौरान छात्राओं द्वारा साईकिल की घंटी बजा कर विधायक का अभिवादन किया गया।

कार्यक्रम में भाजपा मंडल अध्यक्ष महेन्द्र सिंग,राहुल चोपड़ा ,जगेश्वर पैंकरा,आशीष यादव,नवीन गुप्ता,लालो तिर्की,लक्ष्मनिया नागेश सहित स्कुल के स्टॉफ एवं बच्चों के अभिभावक कार्यक्रम में उपस्थित थे।

Picture of Shaif firdousi

Shaif firdousi

KTUJM से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की उपाधि प्राप्त !

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज