
मैनपाट क्षेत्र के ग्राम पंचायत कमलेश्वरपुर में बना पुलिया अब ख़तरे में दरासल बरसात का समय है और इस पुलिया से होकर कमलेश्वरपुर हाई स्कूल के बच्चे अवागमन करते साथ ही कमलेश्वरपुर थाना तक जोड़ने का यह मार्ग है लेकिन इन दिनों इस पुलिया के ऊपर ख़तरा मंडरा रहा है।।। क्योंकि इस पुलिया का निर्माण हुए लगभग पांच वर्ष हो गए लेकिन आज़ तक पुलिया का मरम्मत तक नहीं हो सका है ऐसे में राहगीरों को आने जाने में परेशानी हो रही किचड से सड़क पर वाहन तो दुर चलना मुश्किल है कभी भी हादसा हो सकता है क्योंकि तब पुलिया का निर्माण हुआ निर्माण कार्य कराने वाले ठेकेदार को कम-से-कम पुलिया से 200मीटर सड़क तक डामरीकरण कराना था लेकिन ठेकेदार ऐसा नहीं है जिसका खामियाजा आज़ राहगीर व स्कुली बच्चों को उठाना पड़ रहा है साथ ही कुछ दबंगों ने अब घुंघुटा नदी में नज़र डाल दिया है और आने वाले समय में घुंघुटा नदी पर भी संकट आता नजर आ रहा अब देखना होगा इस खबर के बाद जिम्मेदार क्या करते हैं।।।

Author: Ramjaan Khan









