
मैनपाट विकासखंड क्षेत्र अंतर्गत कमलेश्वरपुर हाई स्कूल में नव प्रवेशित बच्चों का आज शाला प्रवेश उत्सव मनाया गया जिसमें बच्चों के द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जिसमें जनप्रतिनिधि भी झुमे कार्यक्रम कि शुरुआत मां सरस्वती के छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर किया गया जिसके बाद नव प्रवेशित छात्र छात्राओं को पुस्तक का वितरण किया गया साथ ही उनका मुंह मीठा कराया गया
तत्पश्चात मुख्य अतिथियों व शिक्षकों ने बच्चों को शिक्षा के महत्व के बारे में समझाया और रोजना स्कूल आने की सलाह दी
वहीं इस दौरान भाजपा नेता कमलाकांत चतुर्वेदी महेश यादव
थाना प्रभारी अशोक शर्मा,रेंजर दिलशाय बड़ा, बीआरसी बलबीर गिरी सहित संकुल केंद्र के शिक्षक मौजूद रहे और बच्चों का जमकर हौसला अफजाई करते हुए सही नसीहत के साथ उनके उज्जवल भविष्य कि कामना कि है।।













