Ambikapur-जिला प्रशासन एवम पुलिस की त्वरित कार्यवाही, से भीषण आग पर पाया गया काबू।

शहर के स्पोर्ट्स दुकान मे भीषण आग लगने की सूचना पर जिला प्रशासन एवं सरगुजा पुलिस की त्वरित कार्यवाही, भीषण आग से नही हुआ कोई हताहत, 6 घंटे की मेहनत से अग्निशमन दल द्वारा भीषण आग पर पाया गया काबू।

???? *शहर के स्पोर्ट्स दुकान मे भीषण आग लगने पश्चात जिला प्रशासन, सरगुजा पुलिस, नगर सेना एस.डी.आर.एफ.टीम द्वारा की गई त्वरित कार्यवाही*।



???? *राजपत्रित पुलिस अधिकारियो के नेतृत्व मे पुलिस टीम द्वारा घटनास्थल के आस पास के मकानों को खाली कराकर पुलिस बल का सुरक्षा घेरा बनाकर भीषण आग पर पाया गया काबू*।


???? *भीषण आग पर काबू पाने लगभग 15 दमकल वाहनों सहित एयरपोर्ट अग्निशमन वाहन का ही भी किया गया उपयोग, भीषण आग से नहीं हुआ कोई हताहत, स्पोर्ट्स सेंटर में रखा सामान जलकर हुआ खाक*।

???? *एस.डी.आर.एफ. टीम द्वारा फायर सूट का इस्तेमाल कर स्पोर्ट्स दुकान के अंदर जाकर किया गया बारिकी से चेक, ड्रोन कैमरा की भी ली गई मदद*।
???? *मौक़े पर सरगुजा पुलिस के 100 से अधिक जवान किये गए थे तैनात, 50 से अधिक एस.डी.आर.एफ टीम के सदस्यों सहित नगर सेना अग्निशमन दल द्वारा भीषण आग पर पाया गया काबू*।

???? *स्पोर्ट्स दुकान में आग लगने के कारणों की हो रही जांच*।

Picture of Shaif firdousi

Shaif firdousi

KTUJM से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की उपाधि प्राप्त !

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज