Surguja News Today

भाजपा क्षेत्रीय संगठन मंत्री अजय जामवाल और प्रदेश संगठन मंत्री पवन साय ने समुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र नर्मदापुर में किया पौधरोपण

प्रदेश भर के भाजपा विधायक और सांसदों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण मैनपाठ में होना लगभग तय माना जा रहा है जिसकी तैयारी का जायजा लेने प्रदेश संगठन के प्रमुखो ने कार्यक्रम स्थल का चयन करते हुए निरीक्षण किया यह कार्यक्रम आगामी माह को होने की बात कही जा रही है।

रुपेश गुप्ता -एक पेड़ मां के नाम के तहत आज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नर्मदापुर में पौधारोपण किया गया जिसमे भाजपा क्षेत्रीय संगठन मंत्री अजय जमवाल एवं छत्तीसगढ़ संगठन महामंत्री पवन साय सहित सरगुजा जिले के तीनों विधायक रामकुमार टोप्पो राजेश अग्रवाल प्रबोध मिंज ने स्वास्थ्य परिसर में फलदार एवं छायादार पौधे लगाए गये हरियाली को बचाने और समृद्ध करने के लिए अभियान पूरे विकासखंड में चलाया जाने पर ज़ोर दिया गया इस अवसर पर उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने कहा एक पेड़ मां के नाम एक भावनात्मक और सार्थक पहल है इससे लोगों को अपनी मां के सम्मान में पौधा लगाकर पर्यावरण की सेवा करने का अवसर मिलेगा उन्होंने लोगों से अपील की गई कि हर व्यक्ति कम से कम एक पौधा जरूर लगाए और उसकी देखभाल करें।इस अवसर पर काफ़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी कार्यकर्ता और गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

Rina Tyagi
Author: Rina Tyagi

City reporter Ambikapur

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज