
बिग ब्रेकिंग:-मैनपाट में देर शाम हुआ बड़ा हादसा ट्रेलर कि चपेट में आने से एक महिला कि दर्दनाक मौत, मौत के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो कर पहुंचा नजदीकी थाना कमलेश्वरपुर
दरअसल सरगुजा जिले के मैनपाट में सीएमडीसी बॉक्साइट माइन्स संचालित है और खदान में ही ट्रेलर वाहन क्रमांक CG07CA5427 जेसीबी मशीन लेने आया हुआ था इस दौरान ललिता मांझी पति स्वर्गीय राजनाथ मांझी उम्र लगभग 35 वर्ष सोमवार बाजार से शादी के लिए समान खरीदकर वापस लौटने के दौरान यह बड़ा हादसा हुआ
मृत महिला के तीन बच्चे है दो लड़के एक लड़की है ।सीएमडीसी बॉक्साइट खदान में जेसीबी मशीन लेने आया था सीएमडीसी खदान के समीप कुछ दुरी पर खदान के बाहर पथरई केशर बॉर्डर में लापरवाही से वाहन चलित के दौरान एक्सीडेंट किया जिससे महिला मृत हो गई है
मृत महिला गांव केसरा कि रहने वाली थी, और शादी का समान लेने बाजार गई थी वापिस आने के दौरान पथराई खदान के समीप टेरल चालक के लापरवाही से महिला ट्रेलर वाहन के चपेट में आ गई जिसके बाद परिवार में मातम पसर गया वहीं इस घटना के बाद घटनास्थल में आक्रोश देखने को मिला, शव पंचानामा पीएम रिपोर्ट के बाद इस मामले में कमलेश्वरपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज किया गया है, और आगे कि कार्यवाही में पुलिस जुटी है ,।।

Author: Ramjaan Khan









