
सब स्टेशन सीतापुर में बढ़ाई गई विद्युत वितरण क्षमता, 45 गांव के लगभग 9000 से अधिक उपभोक्ता होंगे लाभान्वित
अंबिकापुर मुख्यमंत्री अधोसंरचना विद्युतीकरण योजना के तहत बीते शुक्रवार को विद्युत वितरण केंद्र सीतापुर अंतर्गत 33/11 केवी सब स्टेशन सीतापुर में 3.15 एमवीए लगे पावर ट्रांसफार्मर की क्षमता बढ़ाकर 5.00 एमवीए की गई है, जिसकी कुल लागत 60.00 लाख रुपए है। सीतापुर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत आने वाले उपभोक्ताओं को भविष्य में लो वोल्टेज एवं ओवर लोड की समस्या से निजात मिलेगी तथा पॉवर ट्रांसफॉर्मर 5.00 एमवीए की क्षमता बढ़ जाने से सीतापुर वितरण केन्द्र के 45 गांव के लगभग 9000 से अधिक उपभोक्ता लाभान्वित होंगे।
श्री आर नागवंशी कार्यपालन यंत्री (स/ स) संभाग अंबिकापुर, श्री पी.के. साहू कार्यपालन यंत्री (परियोजना) अंबिकापुर, श्री एस. प्रजापति कार्यपालन अभियंता (एसटीएम) अंबिकापुर, श्री अमित टोप्पो सहायक अभियंता, श्री महेंद्र साहू सहायक अभियंता (परियोजना), श्री एल.के. नामदेव सहायक अभियंता (उपसंभाग) सीतापुर, श्री नीरज कुजूर कनिष्ठ अभियंता (वितरण) सीतापुर विद्युत ठेकेदार फरहान रहमानी यूनाइटेड ट्रेडिंग कंपनी ने समय सीमा में तय माप डंड पर कार्यों को पूर्ण किया व अन्य लाइन कर्मचारियों की उपस्थिति एवं सहयोग से उपभोक्ताओं की मदद के लिए सुविधा उपलब्ध कराई गई है।










