
प्रदर्शन कर विद्यार्थियों ने पायी वाहवाही
समारोह स्थल पर स्कूली विद्यार्थियों ने देश भक्ति गीतो पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये। इस दौरान मंत्री श्री जायसवाल ने कार्यक्रम में प्रतिभागी बने सैंट पैट्रिक एकेडमी स्कूल के नन्हे सिपाही बने रियांश खरे को अपने पास बुलाकर हाथ मिलया तथा शाबाशी दी। जिले के विद्यार्थियों ने की प्रस्तुति देकर न सिर्फ वाहवाही पायी अपितु दर्शकों के भीतर रोमांच भी भर दिया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर सेंट पैट्रिक एकेडमी चौघड़ा को प्रथम स्थान, शासकीय कन्या छात्रावास मनेन्द्रगढ़ को द्वितीय स्थान तथा शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय तृतीय स्थान प्राप्त हुआ।
झांकी प्रदर्शन में जिला पंचायत को मिला प्रथम पुरस्कार,!

विभिन्न विभागों द्वारा शासकीय योजनाओं और कार्यक्रमों पर आधारित झांकी निकाली गई। जिसमें जिला पंचायत, पुलिस विभाग, वन विभाग, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग, आदिवासी विकास विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, उद्यान विभाग, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग, मत्स्य विभाग, पशु विभाग, शिक्षा विभाग, कृषि विभाग, इसके साथ ही नगर निगम चिरमिरी एवं समस्त नगरीय निकाय प्रशासन विभाग की झांकियों का प्रदर्शन किया गया। झांकी प्रदर्शन में जिला पंचायत को प्रथम पुरस्कार प्राप्त किया। इसके साथ ही शासकीय विभागों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी एवं कर्मचारियों को सम्मानित भी किया गया। इस प्रकार गणतंत्र दिवस समारोह का समापन गरिमामय ढंग से सम्पन्न हुआ। झांकियों में कृषि विभाग की झांकी को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ, द्वितीय स्थान प्राप्त शासकीय आपदा विभाग तथा तृतीय स्थान पुलिस विभाग को प्राप्त हुआ।

Author: Shaif firdousi
KTUJM से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की उपाधि प्राप्त !









