
भ्रष्टाचार वन विभाग कैंपा मद से स्वीकृत लगभग 59 लाख रुपए से बन रहा कंट्रूल गड्ढा और प्रकुलेशन टैंक में रेंजर की मनमानी मजदूरों की जगह जेसीबी मशीन से लिया गया काम ।
????????????????????पूरी खबर देखिए ????????

मजदूर की जगह जेसीबी मशीन से लिया जा रहा काम
नरवा विकास काम में लाखों का भ्रष्टाचार।
क्या? क्या होगी कार्रवाई या फिर यूं ही मामला हो जाएगा शांत
फोन पर बात चीत के दौरान फॉरेस्ट एसडीओ का भी कहना है कि कंट्रूल गड्ढा का काम मजदूरों से कराया जाने वाला काम है।
आपकों बता दें कि वन परिक्षेत्र लुण्ड्रा चीता लाता के जंगलों में इन दिनो वन विभाग में भ्रष्टाचार कहे या लापरवाही चरम सीमा पर है जहां वन विभाग लुण्ड्रा रेंजर सुश्री आकांक्षा लकड़ा की देखरेख में कैम्पा मद से स्वीकृत लगभग 59 लाख रुपए की लागत से कंट्रूल गड्ढा और परकुलेसन टैंक का निर्माण कार्य चीता लाता के जंगलों के बीच कराया जा रहा हैl विश्वसनीय सूत्रों की माने तो यह काम मजदूर से कराया जाने वाला काम है लेकिन विभागीय अधिकारी अपनी गाड़ी कमाई करने मजदूरों की जगह जेसीबी मशीन से काम ले रहे हैं ।
जब हमने इसकी पड़ताल की तो ग्रामीणों ने बताया लगभग सप्ताह भर से ऊपर जेसीबी मशीन चितालाता की जंगलों के बीच कंट्रूल गड्ढा और परकुलेसन टैंक खोदने का काम किया जा रहा है जिसके बाद खाना पूर्ति करने के लिए एवं जेसीबी का साक्ष मिटाने के उद्देश्य से लगभग मजदूरों को लगाकर खानापूर्ति का काम किया जा रहा है।
पूरा काम मजदूरों से कराया जाना था
विश्वसनीय सूत्रों की माने तो पूरा काम मजदूरों से कराया जाना था और मजदूरों को रोजगार उपलब्ध भी कराया जाना था
जब हमने मौके पर जाकर वहां के ग्रामीणों से बात की तो पता चला कि कंट्रूल गड्ढा खुदाई का काम जेसीबी मशीन के द्वारा किया गया है
सूत्रों की माने तो
यदि हम अपने विश्वासनिय सूत्रों की माने तो इस तरह से प्रशासन की आंखों में धूल झोंकने का काम विभाग के अधिकारी /भुगतान कर्ता अधिकारी की संलिप्त से इनकार नहीं किया जा सकता है
जिला प्रशासन से मांग है उच्च स्तरीय जांच दल का गठन कर जांच कराई जाए जिसमें विभाग के अधिकारियों का समावेश ना हो तभी इसकी पूरी सटीक जांच एवं लगभग 59 लाख रुपए की बड़ी राशि का झोल झाल निर्माण कार्य में भ्रष्ट अधिकारियों के नाम सामने आ सकते हैं ।
Author: Shaif firdousi
KTUJM से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की उपाधि प्राप्त !









