Surguja News Today

कलेक्टर श्री विलास भोस्कर ने सोमवार को कलेक्ट्रेट के विभिन्न शाखाओं का किया औचक निरीक्षण

कलेक्टर श्री विलास भोस्कर ने सोमवार को कलेक्ट्रेट के विभिन्न शाखाओं का किया औचक निरीक्षण!


अंबिकापुर कलेक्टर श्री विलास भोस्कर ने सोमवार को कलेक्ट्रेट परिसर के विभिन्न शाखाओं का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने नाजिर, भू-अर्जन, आवक-जावक, पेंशन शाखा, प्रपत्र शाखा, सहायक अधीक्षक, वित्त शाखा तथा कोषालय पहुंचकर आवश्यक जानकारियां ली और फाईलों का अवलोकन किया, साथ ही संबंधितों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कुछ शाखाओं को नवीन कम्पोजिट बिल्डिंग में स्थानांतरित करने के निर्देश दिए।उन्होंने कार्यरत अधिकारी, कर्मचारियों को निर्देशित किया कि सभी आवेदन, प्रकरणों का समय पर निराकरण करें। निरीक्षण के दौरान अपर कलेक्टर श्री एएल ध्रुव, प्रभारी अधीक्षक श्री प्रमोद सिंग सहित सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित थे।

Shaif firdousi
Author: Shaif firdousi

KTUJM से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की उपाधि प्राप्त !

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज