Surguja News Today

सुशासन दिवस की संध्या पर “अटल संध्या“ का हुआ भव्य आयोजन

सुशासन दिवस की संध्या पर “अटल संध्या“ का हुआ भव्य आयोजन

SHAIF FIRDOUSIअम्बिकापुर 25 दिसम्बर 2023 पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती 25 दिसम्बर सुशासन दिवस पर अम्बिकापुर के पीजी कॉलेज ऑडिटोरियम में संध्या 05ः00 बजे से “अटल संध्या“ का आयोजन हुआ। इस दौरान जिलेभर के कवियों एवं वक्ताओं ने श्री अटल बिहारी वाजपेयी के कविता संग्रह का पाठ कर उनकी जीवनी से सभी को अवगत कराया। इसके साथ ही अटल विचार संगोष्ठी के माध्यम से उनके विचारों के बारे में बताया गया। इस दौरान विद्यालयीन एवं महाविद्यलयीन छात्र-छात्राओं ने सुंदर सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सभी का मन मोहा। कार्यक्रम में नगर निगम आयुक्त श्री अभिषेक कुमार, अपर कलेक्टर श्री सुनील नायक एवं श्री टेकचंद अग्रवाल, एसडीएम अम्बिकापुर श्री फागेश सिन्हा, स्थानीय जनप्रतिनिधी, अधिकारी-कर्मचारी, विद्यालय-महाविद्यालय के छात्र-छात्राएं तथा आमजन उपस्थित थे।

Shaif firdousi
Author: Shaif firdousi

KTUJM से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की उपाधि प्राप्त !

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज