
बतौली में मंत्री अमरजीत भगत ने जनप्रतिनिधियों से मुलाकात कर क्षेत्र का हालचाल जाना
जोसेफ सरगुजा बतौली :- आज मंत्री अमरजीत भगत अपने विधानसभा क्षेत्र सीतापुर के बतौली अंतर्गत ग्राम नयाबांध, सरमना, ललाती व बोदा में आमजनों व जनप्रतिनिधियों से मुलाकात कर क्षेत्र का हालचाल जाना। देर रात चले कार्यक्रम के दौरान विभिन्न विकास कार्यों का निरीक्षण किया और आमजनों से मुलाकात की।

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल जी के नेतृत्व में प्रदेश में आए बदलाव से लोग खुश हैं।
ग्रामीणों ने बताया कि कांग्रेस सरकार की जनहितकारी नीतियों और योजनाओं से उनके जीवन में सुखद बदलाव आया है, उनकी आय में वृद्धि हुई है।
मंत्री जी को ग्रामवासियो ने बताया, गत चार वर्षों के कार्यों से बतौली का हर वर्ग खुश और संतुष्ट है।

Author: Shaif firdousi
KTUJM से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की उपाधि प्राप्त !
Post Views: 233









