
टईया में तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार परिवार को रौंदा: पति-पत्नी की मौके पर मौत, 12 साल का मासूम गंभीर
Rajesh gupta– भैयाथान सूरजपुर जिले के भैयाथान थाना क्षेत्र अंतर्गत चेंद्रा चौकी इलाके में शुक्रवार शाम एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार ट्रक ने मोटरसाइकिल सवार एक ही परिवार के तीन लोगों को बुरी तरह कुचल दिया। हादसे में पति-पत्नी की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि 12 वर्षीय बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया।
मृतकों और घायल की पहचान:
1. देवनाथ S/o लाल साय उम्र 55 वर्ष, निवासी केवरा, भैयाथान (मृतक)
2. मन बसिया उम्र 49 बर्ष पति देवनाथ बरगाह, निवासी केवरा (मृतका)
3. आशीष S/o दीपक बरगाह, उम्र 12 वर्ष (गंभीर घायल)
कैसे हुआ हादसा:
प्राप्त जानकारी के अनुसार तीनों अपनी मोटरसाइकिल क्रमांक CG 16 C T 4485 से अपनी बेटी-दामाद के घर ग्राम पंचायत टईया में मूंगफली उखाड़ने के लिए सुबह आए थे। शाम को काम निपटाकर तीनों वापस अपने गांव केवरा लौट रहे थे।
जैसे ही वे शायं 4.30 बजे टईया मेन रोड क्रॉस करने वाले थे, तभी करौटी की तरफ से आ रहे एक तेज रफ्तार अज्ञात ट्रक ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।
मौके का मंजर भयावह:
टक्कर इतनी भीषण थी कि मनबोधिया ट्रक की चपेट में आ गई और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। देवनाथ की बाइक ट्रक में फंस गई, जिसे चालक करीब 50 मीटर तक घसीटता ले गया। इस दौरान देवनाथ की भी मौके पर ही चिथड़े उड़ने से मौत हो गई।
बाइक पर पीछे बैठा 12 साल का आशीष टक्कर लगते ही दूर जा गिरा। ग्रामीणों ने तत्काल उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, भैयाथान पहुंचाया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसकी नाजुक हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
पुलिस जांच में जुटी:
हादसे के बाद ट्रक चालक ट्रक लेकर मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना पर भैयाथान थाना की चेंद्रा चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर विवेचना शुरू कर दी है। पुलिस सूत्रों के अनुसार फरार ट्रक की पहचान कर ली गई है और चालक की तलाश जारी है।
पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एक ही परिवार के दो लोगों की एक साथ मौत से केवरा गांव में मातम पसरा हुआ है।













