
किसानों के धान पंजीयन की समस्या को लेकर किसानों ने सर्व आदिवासी समाज के बैनर तले किया धरना प्रदर्शन
सरकार की नीतियों से त्रस्त किसान।

धान गिरदावारी में शून्य प्रविष्टि हुए रकबे को धान प्रविष्ट किया जाए
रुपेश गुप्ता सीतापुर – किसानों को धान पंजीयन में आ रही समस्या के साथ अपनी छः बिन्दु की माँग को लेकर आज सर्व आदिवासी समाज के बैनर तले लालबहादुर स्टेडियम ग्राउंड में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन कर स्टेडियम ग्राउंड से रैली निकाल कर तहसील कार्यालय पहुँचे जहाँ अपनी माँगो को लेकर किसानों ने सरकार के ख़िलाफ़ जमकर नारे बाज़ी की किसानों ने वर्तमान प्रदेश सरकार पर आरोप लगाया कि समिति में धान बेचने के लिए एग्रीस्टेक न होना गिरदावरी सही न होने के धान का रक़बा कम कर दिया गया जिससे किसानों को धान बेचने में परेशानी का सामना करना पड़ेगा गिरदावली में राजस्व विभाग के द्वारा नियुक्त कर्मचारियों ने स्वयं यह काम न कर ठेका प्रथा में कार्य कराया ठेकेदारी के कारण जानकारी के अभाव में किसानों का रकबा कम कर दिया गया वन भूमि पट्टा धारियो के साथ शासकीय पट्टा धारियो का पंजीयन न होने से वे किसान भी धान बेचने से वंचित रह जाएंगे।

किसानों ने सरकार से माँग की है की सहकारी समितियों में वर्ष 2024-25 के पंजीयन के आधार पर ख़रीदा जाये साथ ही राजस्व विभाग द्वारा गिरदावरी में सुधार करने के पश्चात ही धान ख़रीदी किया जाये मुख्यमंत्री अपने को किसान का बेटा कहते है और उनके राज्य में किसानों के साथ अन्याय हो रहा है अगर सरकार किसानों की हितेषी है तो किसानों की जायज़ माँगो को पुरा करे नहीं तो किसान बड़े आंदोलन करने को बाध्य होगे।
किसानों ने अपनी माँगो को लेकर मुख्यमंत्री के नाम का ज्ञापन सीतापुर तहसीलदार रूपाली मेताम को सौपा।
इस अवसर पर सर्व आदिवासी समाज के अध्यक्ष शुसील सिंह मरावी ज़िला पंचायत सदस्य शिव भरोस बेक अनिल निराला बिगन राम कृष्णा पैंकरा सुनील बखला सुखदेव राम नोहर साय तिर्की सहित काफ़ी संख्या में किसान आंदोलन में शामिल रहे।

Author: Shaif firdousi
KTUJM से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की उपाधि प्राप्त !









