Surguja News Today

मैनपाट में युवाओं और किसानों का हौसला बुलंद करने वाले किसानों के मसीहा नागेश्वर यादव बने किसान कांग्रेस कमेटी सरगुजा के जिला अध्यक्ष शीर्ष नेतृत्व का जताया आभार

सरगुजा….कांग्रेस पार्टी के किसान प्रकोष्ठ में नई नियुक्ति की गई है। जिसमें मैनपाट निवासी श्री नागेश्वर यादव को किसान कांग्रेस सरगुजा ग्रामीण का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

राज्यस्तरीय संगठन ने यह नियुक्ति पत्र जारी करते हुए आशा जताई है कि श्री नागेश्वर यादव अपने क्षेत्र के किसानों की समस्याओं को गंभीरता से उठाएंगे और संगठन को जमीनी स्तर पर और मजबूत बनाएंगे।

नव नियुक्त जिला अध्यक्ष श्री नागेश्वर यादव ने संगठन के वरिष्ठ नेताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे किसानों की आवाज को बुलंद करेंगे और कृषि से जुड़ी नीतियों को गांव-गांव तक पहुंचाने का काम करेंगे।

उनकी नियुक्ति से मैनपाट व आसपास के क्षेत्रों के कार्यकर्ताओं में हर्ष का माहौल है।

Ramjaan Khan
Author: Ramjaan Khan

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज