

लालबहादुर स्टेडियम ग्राउंड सहित पूरे छेत्र में लहराया तिरंगा।
स्कूली छात्र छत्राओ द्वारा स्टेडियम ग्राउंड में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रंगा रंग प्रस्तुति दी गई।
रुपेश गुप्ता – स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सीतापुर मुख्यालय सहित सभी ग्राम पंचायतो के साथ घर घर मे तिरंगा झंडा लगा कर आजादी का पर्व बड़ी धूम धाम से मनाया गया।।
MLA कोचिंग संस्थान की और से आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए सीतापुर विधायक टोप्पो ने सभी को स्वतंत्रता दिवस की बधाई देते हुए कहा कि देश को आगे बढ़ाने के लिए हर नागरिक सोचने की आवश्यकता है कही गलती दिखे तो टोकने की आवश्यकता है।अगर हर नागरिक अपने जिम्मेदारी का निर्वहन करेगा तो देश को आगे बढ़ने से कोई नहीं रोक सकता।MLA कोचिंग से 12 छात्रा छात्राये जो नगर सैनिक पद के लिए चयनित हुए है उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्वल भविष्य की कामना की गई।
इस अवसर पर जनपद अध्यक्ष स्नेहलता टोप्पो नगर पंचायत अध्यक्ष प्रेमदान कुजूर अनिल अग्रवाल रोशन गुप्ता विक्की नामदेव नेमलाल गुप्ता सुशील मारावी सुनील गुप्ता भवानी सिंग सहित काफ़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।











