
Scooty theft in Bishunpur: FIR registered, but the thief has not been caught even after a month – the scooty has not been found yet
चोरी दिनांक
???? दिनांक: 16 मई 2025
???? स्थान: दयानिधि हॉस्पिटल के पास, बिशुनपुर।
क्या गांधीनगर पुलिस नहीं पहुंच पा रही चोरों तक?
यदि ऐसा रहा तो लोगों का पुलिस से विश्वास उठता जाएगा।
बिशुनपुर क्षेत्र में 16 मई की रात अधिवक्ता राजन वर्मा के घर के सामने से स्कूटी चोरी की घटना ने स्थानीय सुरक्षा व्यवस्था पर सवालिया निशान खड़ा कर दिया है। घटना के तुरंत बाद गांधी नगर थाने में FIR दर्ज की गई और पुलिस ने CCTV फुटेज भी खंगाले — फिर भी स्कूटी अब तक नहीं मिल सकी।
❗ क्या पुलिस एक महीने बाद भी नहीं पहुंच सकी स्कूटी चोरों तक?
पुलिस ने वीरेंद्र प्रभा पेट्रोल पंप और दयानिधि हॉस्पिटल के कैमरों की जांच जरूर की, मगर कोई स्पष्ट पहचान नहीं हो सकी। चोर का चेहरा नज़र नहीं आया और न ही स्कूटी का कोई सुराग हाथ लगा।
पत्रकार शैफ फिरदौसी ने कहा
पत्रकार शैफ फिरदौसी ने बताया कि मेरे छोटे भाई की 16/5/2025 को स्कूटी एक्टिवा क्रमांक Cg 15 Dy 9890 जो दयानिधि हॉस्पिटल के करीब राजन वर्मा के घर से चोरी हुई है साथ ही अंबिकापुर में लगातार हो रही चोरी की घटनाएं आम लोगों की नींद उड़ा रही हैं, और यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो चोरों के हौसले और भी बुलंद हो जाएंगे। चोरी हुए वाहन का ना मिलना पुलिस की कार्य प्रणाली पर सवाल उठा रहे हैं ।

???? मांग: सुरक्षा व्यवस्था को सख्त किया जाए
लोगों ने बिशुनपुर में रात के समय गश्त बढ़ाने, मुख्य चौराहों पर CCTV की संख्या बढ़ाने और अपराधियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।
क्या यह मामला भी ठंडे बस्ते में चला जाएगा या पुलिस देगी चोरों को जल्द गिरफ्तार कर जवाब ?…

Author: Shaif firdousi
KTUJM से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की उपाधि प्राप्त !









