
सीतापुर में इस इस्लाहुल मुस्लेमिन अंजुमन कमेटी द्वारा मेधावी मुस्लिम छात्रों का भव्य सम्मान समारोह सम्पन्न
सीतापुर। दिनांक 14 जून 2025 को अंजुमन कमेटी सीतापुर की ओर से एक विशेष इस्तक़बालीया (सम्मान) समारोह का आयोजन स्थानीय मदरसा परिसर सीतापुर में किया गया। इस समारोह में क्षेत्र के 5वीं, 8वीं, 10वीं एवं 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं में शानदार प्रदर्शन करने वाले 21 मेधावी मुस्लिम छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर कक्षा 10वीं व 12वीं के वे विद्यार्थी शामिल किए गए जिन्होंने 85% या उससे अधिक अंक, तथा कक्षा 5वीं व 8वीं में 90% या उससे अधिक अंक प्राप्त किए।
कार्यक्रम की गरिमा को बढ़ाया अंजुमन कमेटी के वरिष्ठ पदाधिकारियों एवं गणमान्य अतिथियों ने, जिनमें मुख्य रूप से —
सदर मिनहाज खान, सेक्रेटरी महताब आलम, अलीमुद्दीन इराकी, इमरान इराकी, इस्माइल खान, शादाब अंसारी, मगलूब आलम, मतलूब आलम, हाजी मोहम्मद तजमुल हसन, अहमद सुल्तान, बदरुद्दीन इराकी, इमरान खान (पार्षद), जीसू, नौशाद, परवेज, विक्की, सैफ, पप्पू, और जाहीद विशेष रूप से उपस्थित रहे।
वक्ताओं ने अपने संबोधन में मुस्लिम समाज के बच्चों को शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने की प्रेरणा दी और उन्हें देश व समाज का रौशन चेहरा बनने की दुआ दी। कार्यक्रम के अंत में सभी मेधावी मुस्लिम छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र, स्मृति चिन्ह एवं मिठाई देकर सम्मानित किया गया।
अंजुमन कमेटी सीतापुर ने इस आयोजन को सफल बनाने के लिए सभी सहयोगियों, अभिभावकों, स्कूल प्रबंधनों और अंजुमन प्रतिनिधियों का आभार प्रकट किया। कमेटी ने भविष्य में भी ऐसे प्रेरक कार्यक्रमों के आयोजन का संकल्प दोहराया।
– अंजुमन कमेटी, सीतापुर

Author: Shaif firdousi
KTUJM से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की उपाधि प्राप्त !









