
Tribute paid to Dr. N.H. Firdausi on his fourth death anniversary.
संपादकीय l सरगुजा, 13मई 2025:
डॉ. एन. एच. फिरदौसी जी की चतुर्थ पुण्यतिथि पर आज उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की जा रही है इस अवसर पर परिजनों, शुभचिंतकों और अस्पताल परिवार ने उन्हें याद करते हुए उनके आदर्शों, सेवा भाव और समाजसेवा को नमन किया।
डॉ. फिरदौसी जी का जन्म 1 फरवरी 1941 को हुआ था और उनका निधन 13 मई 2021 को हुआ। वे एक कुशल चिकित्सक, समाजसेवी और प्रेरणादायी व्यक्तित्व थे, जिनका जीवन हमेशा दूसरों की सेवा में समर्पित रहा।
लोग आज भी कहते है कि “अच्छे लोग कभी नहीं मरते, वे अपने विचारों और कर्मों में जीवित रहते हैं।”
डॉ. फिरदौसी हॉस्पिटल में श्रद्धांजलि के पूरे स्टाफ उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे । उनके योगदानों को याद करते हुए कहा गया कि वह न केवल एक डॉक्टर, बल्कि मानवता के सच्चे सेवक थे।
उनके द्वारा स्थापित मूल्यों और सेवा भावना को अगली पीढ़ी तक पहुंचाने का संकल्प भी इस अवसर पर लेना चाहिए।










