
कृषि विभाग के एस ए डी ओ के सुने मकान को चोरों ने बनाया निशाना नगदी समेत लाखों के ज़ेवरो की चोरी।
सीतापुर -मामला ग्राम पंचायत आमाटोली का है 26 अप्रेल को रामदेव निराला जो मेनपाठ में वरिष्ठ कृषि विकाश अधिकारी के पद पर कार्यरत है वह अपने पूरे परिजनों के साथ अपने भाई के यहाँ भोपाल गये हुए थे घर बंद था घर की ज़िमेदारी अपने ससुर को दे कर गये थे ससुर का घर महज़ पचास मीटर की दूरी पर है 27 अप्रैल को जब ससुर शुभनाथ राम भोर में पाँच बजे घर के बालकनी में लगे लाइट को बंद करने घर में पहुँचे तो देखा की घर का मेन गेट की कुंडी टूटी है जिस पर उन्हों इस बात की सूचना पड़ोसियों समेत थाने में दी पुलिस मामले की जाँच में जुटी है परिजनों ने रिपोर्ट में एक लाख अस्सी हज़ार नगद समेत लगभग तीन लाख रुपये के ज़ेवरात की चोरी की रिपोर्ट थाने में की है ।
घटाना की रिपोर्ट के 24 घंटे के बाद फ़ोरेंसिक की टिम मोके पर पहुँची और जॉच की लगातार चोरी की घटाना से छेत्र में बढ़ रही है।आमजनता में भय का माहौल है पुलिस की रात्रि गश्त पर सवालिया निशान लग रहा है।










