Surguja News Today

Lundra लालमाटी 7 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ाया पटवारी

सरगुजा- एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पटवारी नीरज वर्मा को 7 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों दबोच लिया। इस दौरान उसके सहयोगी करमु राम को भी गिरफ्तार किया गया।


पटवारी नीरज वर्मा चेन्द्रा लालमाटी में पदस्थ था और उसने नामांतरण एवं ऋण पुस्तिका जारी करने के एवज में 20 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी। अंबिकापुर निवासी पीड़ित पवन पांडेय से पहले ही 10 हजार रुपये ले चुका था, लेकिन फिर भी काम नहीं किया।

इधर ठगे जाने के बाद पीड़ित ने ACB से शिकायत की, जिसके बाद ACB की टीम ने जाल बिछाकर पटवारी और उसके सहयोगी को 7 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया।

इस कार्रवाई से अधिकारियों और पटवारियों में हड़कंप मच गया है। अब ACB दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है और आगे की कानूनी प्रक्रिया जुट गई है।

Shaif firdousi
Author: Shaif firdousi

KTUJM से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की उपाधि प्राप्त !

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज