Surguja News Today

भाजपा से बाग़ी हुए विवेक नामदेव उर्फ़ विक्की बने नगर पंचायत उपाध्यक्ष   

भाजपा से बाग़ी हुए विवेक नामदेव उर्फ़ विक्की बने नगर पंचायत उपाध्यक्ष     

सीतापुर – आज नगर पंचायत में अध्यक्ष एवं पार्षदों के शपथ के बाद
उपाध्यक्ष पद के लिए निर्वाचन सम्पन्न हुआ  ।
रूपेश गुप्ता सीतापुर – नगर पंचायत उपाध्यक्ष के लिए भाजपा समर्थित प्रत्याशी भवानी सिंह एवं विवेक नामदेव ने नामांकन दाखिल किया था। जहां मतगणना के आधार पर  नौ वोट प्राप्त करते हुए भाजपा से बाग़ी विवेक नामदेव उपाध्यक्ष चुने गए। वहीं भवानी सिंह को सात वोट ही  मिल पाया जिससे वे मात्र दो वोट से हार गए। और  इसतरह भाजपा के  बागी विवेक नामदेव उर्फ़ विक्की ने नगर पंचायत उपाध्यक्ष पद पर अपना  कब्जा जमा लिया। वही कांग्रेस ने इससे दूरी बनाते  हुए अपने किसी समर्थित को मैदान मे नही  उतारा।
विवेक नामदेव की जीत से  उनके समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई और  उन्होंने  जमकर आतिशबाजी की   ।
विवेक नामदेव ने उपाध्यक्ष बनने पर पार्षदों का आभार जताते हुए कहा कि, मुझे सब का सहयोग मिला है हमे सबके साथ मिलजुल कर काम करना है।

नगर पंचायत में दो तरह के आमंत्रण पत्र बटे नगर पंचायत ने जहाँ वर्तमान विधायक रामकुमार टोप्पो को कार्यक्रम का मुख्य अतिथि बनाया तो शोसल मीडिया में अध्यक्ष की तरफ़ से मुख्य अतिथि पूर्व उप मुख्यमंत्री टी एस सिह देव को बनाया गया था

Shaif firdousi
Author: Shaif firdousi

KTUJM से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की उपाधि प्राप्त !

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज