Surguja News Today

सुबह तड़के पूर्व CM भूपेश बघेल के घर पड़ा ED का छापा

पूर्व CM भूपेश बघेल के घर ED की रेड, 570 करोड़ के घोटाले की जांच करने पहुंची टीम।

भूपेश बघेल ने x पर ट्वीट कर कहा  ????

रायपुर। ED RAID IN CG BREAKING प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने छत्तीसगढ़ में आज सुबह बड़ी कार्रवाई करते हुए कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के भिलाई निवास समेत 14 स्थानों पर छापा मारा।

ED RAID IN CG BREAKING ईडी की टीम सुबह करीब 7 बजे पांच गाड़ियों के साथ भिलाई स्थित बघेल के निवास पर पहुंची। सूत्रों के अनुसार, ये छापे मुख्य रूप से चैतन्य से जुड़े ठिकानों पर डाले गए हैं।

ED RAID IN CG BREAKING कांग्रेस ने इस कार्रवाई को राजनीति से प्रेरित बताया है। कांग्रेस संचार प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला ने आरोप लगाया कि यह कार्रवाई भाजपा के इशारे पर की जा रही है।

छत्तीसगढ़ के पूर्व CM भूपेश बघेल के ठिकानों पर सोमवार सुबह-सुबह ED की टीम ने छापा मारा है. जानकारी के मुताबिक प्रदेश में 570 करोड़ के कोयला घोटाला मामले (CG Coal Scam) की जांच के लिए ED की टीम भिलाई स्थित भूपेश बघेल के आवास पहुंची है. इसके अलावा महादेव बेटिंग ऐप केस (Mahadev Betting App Case) में भी जांच की जा रही है. ED की टीम ने भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल को शिकंजे पर लेते हुए यह कार्रवाई की है.

Shaif firdousi
Author: Shaif firdousi

KTUJM से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की उपाधि प्राप्त !

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज