
गैर इरादतन हत्या के मामले मे सरगुजा पुलिस की लगातार कार्यवाही जारी, मामले मे शामिल 03 आरोपी किये गये गिरफ्तार
???? थाना दरिमा पुलिस टीम द्वारा आरोपियों के विरुद्ध की गई सख्त वैधानिक कार्यवाही, पूर्व मे पुलिस टीम द्वारा मामले मे शामिल 01 आरोपी कों गिरफ्तार कर भेजा गया था जेल
???? आरोपियों के कब्जे से घटना मे प्रयुक्त जीआई तार किया गया जप्त
मामले का संछिप्त विवरण इस प्रकार हैं कि थाना दरिमा के मर्ग क्रमांक 19/25 धारा 194 बी. एन. एस. एस. की कायमी पश्चात् मर्ग डायरी जांच पर पाया गया कि दिनांक 28/01/25 के दोपहर 02.00 बजे मृतक शिवनारायण अपने 02 भैंस को अपने जान पहचान के व्यक्ति को बिक्री कर कुछ दूर छोडने गया था और वापस नहीं आया जिसका खोजबीन करने पर दिनांक 03/02/25 को घर से करीब 500 मीटर दूर पर करम्हा रोड के बगल में पुटुस झाडी में शिवनारायण का शव मिला, पुलिस टीम द्वारा शव निरीक्षण कर शव का पी.एम. कराया गया। शॉर्ट पी एम. रिपोर्ट प्राप्त हुआ डॉ. साहब द्वारा मृतक की मृत्यू बिजली का करंट झटका लगने से होना लेख किया गया है गया है, जो किन्ही अज्ञात व्यक्तियों द्वारा जंगली जानवर का शिकार करने के लिये जंगल के पगडंडी पर बिजली करेंट का नंगा तार बिछाया था जिसके चपेट में आने से शिवनारायण फौत हो गया हैं, जांच पश्चात अज्ञात व्यक्तियों के विरूद्ध थाना दरिमा मे अपराध क्रमांक 21/25 धारा 105, 103 (1), 238 (ए), 3(5) बी.एन.एस. का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया, पुलिस टीम द्वारा पूर्व मे मामले मे कार्यवाही करते हुए प्रकरण मे शामिल आरोपी इंद्रकुमार मरकाम कों गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा मे भेजा गया था, एवं मामले मे फरार आरोपियों का लगातार पता तलाश किया जा रहा था।
⏩ दौरान विवेचना आरोपी इन्द्रकुमार के मेमोरंडम कथन के अनुसार मामले मे शामिल अन्य आरोपी लाल यादव, प्रभु दयाल सिंह, सुबिन मझवार को पकड़कर हिरासत मे लेकर पूछताछ किया गया जो आरोपियों द्वारा अपना नाम *(01) लाल यादव आत्मज स्व. रामनाथ यादव उम्र 40 वर्ष साकिन करम्हा थाना दरिमा (02) प्रभुदयाल सिंह आत्मज ईश्वर सिंह उम्र 34 वर्ष साकिन पम्पापुर अमेरापारा थाना दरिमा (03) सुबिन मझवार आत्मज स्व. करन मझवार उम्र 35 वर्ष साकिन पम्पापुर अमेरापारा थाना दरिमा* का होना बताया, आरोपियों से घटना के सम्बन्ध मे हिकमत अमली से पूछताछ करने पर घटना कारित किया जाना स्वीकार किया गया, आरोपियों के कब्जे से घटना मे प्रयुक्त जीआई तार बरामद किया गया हैं, आरोपियों द्वारा घटना कारित किया जाना स्वीकार किये जाने पर मामले मे आरोपियों कों गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जाता हैं।
⏩ सम्पूर्ण कार्यवाही मे थाना प्रभारी दरिमा निरीक्षक शशिकांत सिन्हा, सहायक उप निरीक्षक बैजनाथ लकड़ा, आरक्षक जगेश्वर बघेल, राज जायसवाल, संजीत माझी सक्रिय रहे।








