Surguja News Today

पंच से लेकर पार्लियामेंट तक की सरकार भारतीय जनता पार्टी की यानी हमारी सरकार विकाश की गंगा बहेगी – देवनारायण यादव उपाध्यक्ष जिला पंचायत सरगुजा

पंच से लेकर पार्लियामेंट तक की सरकार भारतीय जनता पार्टी की यानी हमारी सरकार विकाश की गंगा बहेगी – देवनारायण यादव उपाध्यक्ष जिला पंचायत सरगुजा

लुण्ड्रा के लिए जो काम करता है आला से आला मुकाम पर पहुंचता है- हलीम फिरदौसी जनपद सदस्य                                                                           जनता के उम्मीदों पर खरी उतरने का पूरा प्रायस करूंगी लुण्ड्रा जनपद उपाध्यक्ष कंचन सतीश जायसवाल ।
सभी साथियों के साथ मिल जुल कर करेंगे विकाश कार्य जनपद अध्यक्ष कृष्णा पावले
लुण्ड्रा में जनपद सदस्यों का प्रथम सम्मेलन आज दिनांक 8 मार्च को संपन्न हुआ जिसमें लुण्ड्रा क्षेत्र के सभी जनपद सदस्य अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष ने शपथ ली। साथ ही मंच को संबोधित किया। शपथ ग्रहण समारोह  वा प्रथम सम्मेलन मे विकाश की गंगा बहाने की बात कही

जिला पंचायत उपाध्यक्ष ने कहा
जिला पंचायत के नवनिर्वाचित उपाध्यक्ष देवनारायण यादव भी प्रथम सम्मेलन व शपथ ग्रहण समारोह में नव निर्वाचित जनपद सदस्यों को शपथ ग्रहण कराने उपस्थित रहे। जिला पंचायत उपाध्यक्ष देवनारायण ने कहा पंच से लेकर पार्लियामेंट तक की सरकार भारतीय जनता पार्टी की यानी हमारी सरकार है विकाश की गंगा निश्चित रूप से बहेगी और शासन की हर योजनाओं का लाभ आम जनता तक पहुंचाने की प्राथमिकता रहेगी। आज बड़ी गर्व की बात है कि मैं लुण्ड्रा का बेटा आज सरगुजा जिले में उपाध्यक्ष बना हु ये लुण्ड्रा की जनता का आशीर्वाद है। आज लुण्ड्रा क्षेत्र से ही विधायक हैं प्रबोध मिंज जी, लुण्ड्रा क्षेत्र के ही सांसद हैं चिंतामणि महाराज, जिला पंचायत अध्यक्ष निरूपा सिंह टेकाम भी लुण्ड्रा क्षेत्र से आती और मैं देवनारायण यादव जिला पंचायत का उपाध्यक्ष भी लुण्ड्रा के माटी पुत्र हु अब ऐसे में लुण्ड्रा को निश्चित ही विकाश कार्यों की सौगात मिलेगी।                                    जनपद सदस्य हलीम फिरदौसी ने कहा
लुण्ड्रा के लिए जो काम करता है आला से आला मुकाम पर पहुंचता है आज लुण्ड्रा के धरती से  जिला पंचायत अध्यक्ष , उपाध्यक्ष, सांसद, विधायक, जनपद अध्यक्ष उपाध्यक्ष सभी लुण्ड्रा क्षेत्र से है जो बड़े गर्व की बात है पूर्व में अविभाजित सरगुजा सहकारी बैंक के अध्यक्ष रामदेव राम भी हमारे लुण्ड्रा से ही रह चुके हैं। डॉ प्रीतम राम विधायक रहते हुए भी सीजीएमएससी के अध्यक्ष रहे पूर्व में मधु सिंह भी जिला पंचायत की अध्यक्ष रह चुकी है लुण्ड्रा की धरती को मेरा सलाम -हलीम फिरदौसी जनपद सदस्य।

सोनू अग्रवाल – लुण्ड्रा क्षेत्र की जनता विकास चाहती है और ये सौभाग्य लुण्ड्रा को प्राप्त हुआ है कि जनपद से लेकर सांसद तक के प्रतिनिधि लुण्ड्रा क्षेत्र से आते हैं। और ये लुण्ड्रा के लिए गोल्डन चांस है विकाश की गंगा जरूर बहेगी और तेजी से विकाश होगा ।

समस्त कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष निरूपा सिंह टेकाम उपाध्यक्ष देवनारायण यादव जनपद अध्यक्ष कृष्णा पावले, उपाध्यक्ष कंचन जायसवाल, हलीम फिरदौसी, गंगा राम, सोनू अग्रवाल ,सतीश जायसवाल, जयंत मिंज, सीईओ प्रीति भगत, पीओ देव कुमार पैकरा, शैफ फिरदौसी, राजू कश्यप सहित समस्त जनपद सदस्य एवं अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।

Shaif firdousi
Author: Shaif firdousi

KTUJM से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की उपाधि प्राप्त !

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज