Surguja News Today

Breaking-एफआरए पत्र धारक जिनकी मृत्यु हो गई ह
वारिसानो का नामांतरण की कार्यवाही हेतु सहायक आयुक्त आदिवासी आदिवासी विकास विभाग में आवेदन कर सकते हैं

एफआरए पत्र धारक जिनकी मृत्यु हो गई ह
वारिसानो का नामांतरण की कार्यवाही हेतु सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग में आवेदन कर सकते हैं02- पालना केंद्र एवं आंगन बाड़ी सहायिका के पद हेतु दावा आपत्ति 13 मार्च तक आमंत्रित
समाचार 01
अम्बिकापुर 03 मार्च 2025/ छत्तीसगढ़ शासन आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास विभाग मंत्रालय के निर्देशानुसार ऐसे व्यक्तिगत वन अधिकार पत्र धारक जिनकी फौत, मृत्यु हो चुकी है। उनके वारिसानो का नामांतरण की कार्यवाही किया जाना प्रावधानित है। ऐसे व्यक्तिगत वन अधिकार पत्र धारक जिनकी फौत, मृत्यु हो चुकी है। उनके वारिसान वन अधिकार पत्र का नामांतरण अपने नाम पर करने हेतु वन अधिकार पत्र एवं संबंधित अभिलेख जैसे आधार कार्ड, मृत्यु प्रमाण पत्र, वंश वृक्ष के साथ प्रति सप्ताह  गुरुवार को कलेक्ट्रेट परिसर कंपोजिट वेल्डिंग कार्यालय सहायक आयुक्त आदिवासी विभाग अंबिकापुर में वन अधिकार शाखा में उपस्थित होकर अपना आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं।


समाचार 02
पालना केंद्र एवं आंगन बाड़ी सहायिका के पद हेतु दावा आपत्ति 13 मार्च तक आमंत्रित

अम्बिकापुर 03 मार्च 2025/ परियोजना अधिकारी एकीकृत बाल विकास परियोजना अम्बिकापुर शहरी ने बताया है कि एकीकृत बाल विकास परियोजना अम्बिकापुर शहरी में रिक्त आंगनबाड़ी सहायिका के 4 व पालना केन्द्र, कार्यकर्ता के 02 पद तथा पालना केन्द्र सहायिका के 02 पदों पर भर्ती हेतु विज्ञापन जारी किया गया था। जिसकी अंतिम सूची का प्रकाशन कर दावा आपत्ति 13 मार्च 2025 तक आमंत्रित की गई है।  जो भी व्यक्ति दावा आपत्ति प्रस्तुत करना चाहते है वे कार्यालयीन समय प्रातः 10 बजे से सायं 5ः30 बजे तक प्रस्तुत कर सकते है।

Shaif firdousi
Author: Shaif firdousi

KTUJM से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की उपाधि प्राप्त !

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज