Surguja News Today

जनपद सदस्य क्षेत्र क्रमांक 13 सीट से भाजपा नेता अनिल सिंह ने चुनावी रणभेरी का बजाया ढोल चुनावी रंग में रंगा मैनपाट प्रचार प्रसार हुआ शुरू

सरगुजा जिले के मैनपाट जनपद पंचायत अंतर्गत जनपद सदस्य क्षेत्र क्रमांक 13 सीट मैनपाट जनपद कि सबसे हाट सीट है इस सीट में दिग्गजों का मुकाबला जबरदस्त हो रहा है,इस सीट के सभी प्रत्याशी दमदार है,सभी प्रत्याशियों ने अपना प्रचार प्रसार शुरू कर दिया है ऐसे में मैनपाट के दिग्गज भाजपा नेता अनिल सिंह जों कि हाट सीट से प्रबल दावेदार के रूप में अपने क्षेत्र पेंट पीडिया खडगांव के मतदाताओं के बीच पहुंच रहे हैं और अनेकों वादों के साथ लोगों कि समस्या से रूबरू हो रहे हैं और जनपद सदस्य क्षेत्र क्रमांक 13 पेट पीडिया खडगांव कि जनता जनार्दन से बरगद का पेड़ छाप में वोट देने कि अपील कर रहे हैं, साथ ही हर एक घर में पहुंच जनसमपर्क अभियान आज़ से शुरू कर दिया है और मैनपाट चुनावी रंग में रंग चुका अब देखना होगा कि आने वाले इस पंचायत चुनाव में किसका ढोल बजने को मिलेगा बहरहाल इस सीट पर मुकाबला जोरदार होने वाला है।।

Ramjaan Khan
Author: Ramjaan Khan

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज