
जांच में जुटी लखनपुर पुलिस सरगुजा जिला के लखनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम माजा में राजाकटेल स्थित दीपांशु गोयल क्रेशर प्लांट हादसे में 43 वर्षीय मजदूर की मौत हो गई वहीं घटना के बाद परिवारजनों में शोक का माहौल व्याप्त है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।मिली जानकारी के अनुसार परितोष मिंज पिता पीलन मिंज उम्र लगभग 43 वर्ष ग्राम अंधला उरांवपारा निवासी जो राजाकटेल स्थित दीपांशु गोयल क्रेशर प्लांट में लगभग 3 वर्षों से काम करता था।
प्रतिदिन की भांति वह 18 जनवरी दिन शनिवार को गिट्टी क्रेशर प्लांट में काम करने गया हुआ था। क्रेशर प्लांट के बेल्ट में पत्थर फंसने से मशीन बंद हो गया। मजदूर परितोष मिंज बेल्ट में फंसे पत्थर क्रेशर प्लांट धंसने से एक 43 वर्षीय मजदूर की मौत हो गई जैसे ही वह बेल्ट से पत्थर निकाला और मशीन चालू हो गया। बेल्ट की चपेट में बाया हाथ फंसने के बाद मशीन में पीसा गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना लखनपुर पुलिस को दी गई लखनपुर पुलिस थाने के उपनिरीक्षक दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और क्रेशर मशीन में फंसे मजदूर के शव को ग्रामीणों की मदद से बाहर निकलवाया गया। पुलिस शव का कब्जे में लेकर पंचनामा कार्यवाही कर पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सुपुर्द किया है। साथ ही मर्ग कायम करते हुए मामले की जांच की जा रही है। वहीं घटना के बाद से परिवारजनों में शोक का माहौल व्याप्त है

Author: Shaif firdousi
KTUJM से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की उपाधि प्राप्त !









