Surguja News Today

पुर्व डिप्टी सीएम TSबाबा & पुर्व मंत्री अमरजीत भगत के करीबी गणेश यादव कि पत्नी संजना गणेश यादव पहली बार लड़ेंगी जनपद सदस्य का चुनाव चुनावी माहौल हुआ टाइट

छत्तीसगढ़ में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई है राजनितिक दलों के लोग अपने अपने चुनावी प्रचार प्रसार में लगे हुए हैं, ऐसे में मैनपाट के दबंग युवा कांग्रेस नेता गणेश यादव कि पत्नी संजना गणेश यादव पहली बार राजनीतिक क्षेत्र में क़दम रखकर अपना भाग्य आजमाना चाहती है,, और जनपद सदस्य क्षेत्र क्रमांक 05 रोपाखार, सपनादर से चुनाव लड़ेंगी लोगों के बीच पहुंच रही हैं, लोगों का भरपूर समर्थन के साथ आशिर्वाद मिल रहा है,

महिला प्रत्याशी संजना गणेश यादव कि बात करें तो मैनपाट के दबंग युवा कांग्रेस नेता गणेश कि पत्नी है पुर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंह देव और पुर्व मंत्री अमरजीत भगत के बेहद करीबी माने जाते हैं, और कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी के रूप में इस बार जनपद सदस्य का चुनाव लड़ेंगी, और कहीं न कहीं विरोधी खेमे के प्रत्याशीयों को कड़ा टक्कर देते हुए नज़र आ सकती है,, जनपद सदस्य क्षेत्र क्रमांक 05 यह सीट सामान्य महिला वर्ग के प्रत्याशियों के लिए आरक्षित हैं और यादव बाहुल्य इलाका होने के चलते,इस जनपद सदस्य सीट से संजना गणेश यादव प्रबल दावेदार के रूप में देखी जा रही है,,।।
अब देखना दिलचस्प होगा कि इस जनपद सदस्य सीट में कौन बाज़ी मार पाता है।।।

Ramjaan Khan
Author: Ramjaan Khan

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज