Surguja News Today

बतौली में आयोजित विधानसभा स्तरीय महतारी वंदन  योजना सम्मेलन में शामिल हुए विधायक रामकुमार टोप्पो

विधायक रामकुमार टोप्पो  बतौली में आयोजित विधानसभा स्तरीय महतारी वंदन  योजना सम्मेलन में हुए शामिल*
सुशासन दिवस के अवसर पर 11 कार्यों की विधानसभा में स्वीकृति दी जानकारी

सीतापुर विधायक रामकुमार टोप्पो की मुख्य आतिथ्य में मंगल भवन बतौली में आयोजित विधानसभा स्तरीय महतारी वंदन योजना   सफलता पूर्वक महिला बाल विकास विभाग बतौली द्वारा  आयोजित किया गया।

इस दौरान महतारी वंदन योजना सम्मेलन में  जिला महामंत्री देवनाथ सिंह, पिछड़ा वर्ग महामंत्री हरि गुप्ता, अमित गुप्ता, बसंत सिंह, जितेश्वर पाठक, रज्जू राम, नवपदस्त मंडल अध्यक्ष आशीष कुमार गुप्ता, विश्वनाथ यादव, अनिमेष अग्रवाल, सरोज गुप्ता, ललिता तिर्की,पूनम गुप्ता, राजेंद्र पैंकरा,सरपंच हिंदाल पैंकरा, बजरंग गोयल, संतोष गुप्ता,नितिन गुप्ता, सत्यनारायण गुप्ता दीपक गुप्ता , संतोष गुप्ता, आशीष गुप्ता, नीलकंठ यादव,सरवन यादव, सूरज बहादुर सहित भाजपा के कार्यकर्ता की विशिष्ट आतिथ्य में कार्यक्रम सम्पन्न हुआ ।

विधानसभा स्तरीय महतारी वंदन योजना सम्मेलन में महिलाओं को संबोधित करते हुए विधायक रामकुमार टोप्पो ने कहा कि छत्तीसगढ़ भाजपा सरकार द्वारा महिलाओं को हर महीने दिए जा रहे एक हजार रुपए से महिलाएं आत्मनिर्भर बने है किसी गरीब परिवार को 1000 रुपया की महत्व पूछा जाए तो बता सकती है कि 200 रुपए दिनभर मजदूरी कर किस प्रकार आता है आज कई परिवारों में पांच महिलाएं होने पर 5000 हजार तो कही 9 महिलाएं एक परिवार में होने से 9हजार प्रत्येक महीने महतारी वंदन योजना से महिलाओं के खाते में आ रही है  जो पैसा एकत्र कर  सुकन्या समृद्धि योजना अंतर्गत अपने बेटियों के नाम जमा कर रहे है और अपना परिवार चला रहे है

आज सीतापुर विधानसभा की महिलाएं जाग गई तो सुशासन आजाएगा।
महिलाए जिस प्रकार अपने घर को साफ सफाई के साथ रखती है उसी प्रकार सीतापुर विधानसभा क्षेत्र से अपराधी किस्म के व्यक्तियों को सफाया किया जाएगा।
आप सभी महिलाएं अपने बच्चों को सहेज कर रखें आज अपराधी आदमखोर रूप में समाज में फ़ैल रहे है जिनका सफाया कर अपने समाज अपने विधानसभा में सुशासन लाया जाएगा।
श्री टोप्पो द्वारा कड़ा शब्दों में कहा गया कि  आप लोगों के साथ किसी भी विभाग के अधिकारी दुर्व्यवहार करता है और आप लोग शिकायत करते है तो तत्काल उन्हें हटा दिया जाएगा।
श्री टोप्पो ने भाजपा सरकार में एक वर्ष पूर्ण होने पर रिकॉर्ड एक वर्ष के भीतर सीतापुर विधानसभा क्षेत्र में 700 करोड़ के कार्य के स्वीकृति के सात हो रहे विकाश भाजपा सरकार की देन है कि 73 वर्षों में जो कार्य अधूरे पड़े थे उसे एक वर्ष में ही सीतापुर विधानसभा में भाजपा विधायक बनते ही कार्य तेजी से किए जा रहे है।

आज लगभग 33 करोड़ के 11कार्यों की भूमि पूजन जल्द ही किए जाएंगे जिसमें सीतापुर विधानसभा में महाविद्यालय भवन हेतु 3करोड़, उद्यानिकी विद्यालय हेतु 16 करोड़, बतौली के लगरूपारा से सरस्वतीपुर तक सड़क निर्माण हेतु 2.88 करोड़,शांतिपारा से भटकों सड़क निर्माण हेतु 3.44 करोड़, पोड़ी से लैगु तक सड़क निर्माण हेतु 3.96 करोड़, डोमिनी नाला पुलिया हेतु 2.87करोड़, नर्मदापुर मिनी स्टेडियम हेतु 165 लाख सहित कुल 11 कार्यों की तत्काल निर्माण कार्य शुरू किए जाएंगे ।
आज हमारे संभाग के विधायक और मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के सरकार में 1 वर्ष में पूरे प्रदेश में निर्माण कार्य करा कर हर जगह विकास किए जा रहे है जो हमारे मुख्यमंत्री का अथक प्रयास है कि सुशासन लाया जा रहा है जो विरोधियों के बोलती बंद कर दिए है जो भाजपा सरकार अपने 1 वर्ष के कार्यकाल में कर दिखाया है

इस दौरान सभा को देवनाथ सिंह रज्जू राम,हरिगुप्ता , जितेश्वर पाठक सहित पदाधिकारियों द्वारा संबोधित किया गया साथ ही महिला बाल विकास परियोजना अधिकारी द्वारा महतारी वंदन योजना अंतर्गत 1000 महीने में मिल रहे महिला जो आत्मनिर्भर बन कर अपने परिवार को सम्हाल रही है  जिसमें फूलबसिया बनवासी, नसीमा खातून, रंगावती को साल श्री फल देकर सम्मानित विधायक जी के हाथों सम्मानित किया गया।

इस दौरान विधान सभा के बतौली, सीतापुर, मैनपाट,महिला बाल विकास के अधिकारी बतौली पी आर एक्का, सीतापुर अन्ना खेश, सुपरवाइजर, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका सहित हजारों की संख्या में महिलाएं शामिल रहे

Shaif firdousi
Author: Shaif firdousi

KTUJM से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की उपाधि प्राप्त !

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज