
आज दिनांक 7 दिसंबर 2024 को नेशनल हाईवे 43 में सड़क दुर्घटना के शिकार हुए दो युवक
आज शनिवार शाम करीब 8 बजे लगभग दो युवक मोटरसाइकिल से बतौली की ओर जा रहे थे जहां बेलकोटा के पेट्रोल पंप के समीप 2 युवक दर्दनाक हादसे का शिकार हो गए, तेज रफ्तार कार ने मोटरसाइकिल को ठोकर मार दी और मौके से कार चालक फरार हो गया वही जानकारी के अनुसार दोनों युवक के एक पैर मौके पर ही पैर टूट चुके थे अत्यधिक खून बह रहा था स्थानीय ग्रामीणों ने 112 को कॉल किया और मौके पर 112 नंबर की गाड़ी पहुंची दुर्घटना स्थल पर लेकिन वहीं ग्रामीण जनों का कहना है 45 मिनट के बाद में भी एंबुलेंस वहां नहीं पहुंची सकी जब दुर्घटना में शिकार हुए युवक सड़क में दर्द से तड़प रहे थे, वही एंबुलेंस के इंतजार किया जा रहा था और एंबुलेंस नहीं आने पर 112 की गाड़ी में ही घायलों को अस्पताल भेजा गया दोनों युवक की स्थिति गंभीर है।
जानकारी के अनुसार युवक ग्राम सामरबार का बताया जा रहा है हालांकि वहां के स्थानीय लोगों ने युवक के परिजनों को सूचित कर दिया है।

Author: Shaif firdousi
KTUJM से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की उपाधि प्राप्त !









