Surguja News Today

झारखंड में हुई INDIA गठबंधन की जीत सरगुजा से दो लोक सभा प्रभारी कांग्रेस ने किया था नियुक्त

झारखंड विधानसभा चुनाव कोडरमा लोकसभा प्रभारी श्री रामदेव राम जी एवं सिंह भूम लोकसभा प्रभारी श्री हलीम फिरदौशी जी ने झारखंड विधानसभा चुनाव में JMM इंडिया गठबंधन की प्रचंड जीत की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए प्रदेश की जनता का आभार व्यक्त किया है। छत्तीसगढ़ के श्री रामदेव राम जी एवं हलीम फ़िरदौशी जी को झारखंड विधानसभा चुनाव में ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी द्वारा दो लोकसभा के प्रभार सौंपे गए थे जिनमें शानदार प्रदर्शन कर इंडिया गठबंधन की प्रचंड जीत में अहम भूमिका निभाते हुए समस्त छत्तीसगढ़ प्रदेश का एवं साथ साथ लुण्ड्रा विधानसभा के क्षेत्रवासियों को गौरवान्वित किए है। इसके साथ साथ समस्त झारखंड प्रदेशवासियों का आभार जताते हुए रामदेव राम जी एवं हलीम फिरदौशी जी ने धन्यवाद ज्ञापित किया।

Shaif firdousi
Author: Shaif firdousi

KTUJM से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की उपाधि प्राप्त !

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज