
सीतापुर: थाना अंतर्गत ग्राम तेलाईधार छोटे पुटूकेला में किसान महेश के धान मिसाई के दौरान गांव का ही महेश्वर कोरवा पिता लुक साय कोरवा उम्र 40 वर्ष थ्रेशर के अंदर जा घुसा जिससे उसकी मौत हो गई है।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बताया जा रहा की युवक शराब के नशे में था जिस कारण हादसा होना बताया जा रहा है।

ट्रैक्टर नंबर CG15 DA 3990 महेंद्रा बी275Di और थ्रेशर पूर्व सरपंच नरेश कुजुर का बताया जा रहा है। सीतापुर पुलिस 112 की टीम दुर्घटना स्थल पहुंचकर आला अधिकारीयों को रिपोर्ट भेजी है,थाना प्रभारी मोरध्वज देशमुख भी तेलाईधार के लिए रवाना हो गए हैं।
मामले की तफ्तीश में पुलिस कर रही है
Author: Shaif firdousi
KTUJM से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की उपाधि प्राप्त !
Post Views: 224









